कोड ऑफ कंडक्ट लगने की वजह से धर्मशाला में PM नरेंद्र मोदी की रैली स्थगित

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 36 Second

 THE NEWS WARRIOR
15 /10 /2022

 SPG अफसरों ने छोड़ा चंबी मैदान

धर्मशाला:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 16 अक्टूबर को धर्मशाला में प्रस्तावित चुनावी जनसभा स्थगित कर दी गई है। यह जनसभा धर्मशाला के चंबी मैदान में होनी थी। हिमाचल में कोड ऑफ कंडक्ट लग जाने की वजह से PM की रैली स्थगित की गई है।

SPG अफसरों ने छोड़ा चंबी मैदान

शुक्रवार दोपहर में केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से हिमाचल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते ही मोदी की रैली की सुरक्षा का जिम्मा संभालने के लिए डटे स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के अधिकारी यहां से हटा लिए गए। SPG अफसरों ने शुक्रवार शाम को कांगड़ा के एसपी और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों को इस बारे में ब्रीफ कर दिया।

उधर भाजपा हाईकमान का कहना है कि चुनाव की घोषणा हो चुकी है इसलिए आने वाले दिनों में राज्य में BJP के कई बड़े नेताओं की रैलियां की जाएंगी। इनमें मोदी की रैलियां करवाई जा सकती हैं।

कांगड़ा जिले में विधानसभा की सबसे अधिक सीटे 

इससे पहले गुरुवार को भाजपा नेतृत्व ने कांगड़ा जिला व पुलिस प्रशासन को सूचना दी थी कि 16 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी धर्मशाला के चंबी मैदान में आएंगे। चंबी मैदान कांगड़ा की तीन विधानसभा क्षेत्रों के साथ-साथ चंबा जिले की भटियात और बनीखेत विधानसभा क्षेत्र से सटा हुआ है।

भाजपा इस रैली के जरिये प्रदेश के सबसे बड़े जिले कांगडा के वोटरों को साधना चाह रही थी। कांगड़ा जिले में विधानसभा की सबसे अधिक सीटे हैं।

2017 में मोदी आए थे चंबी 

इससे पहले मोदी ने वर्ष 2017 में 4 नवंबर को चंबी में ही जनसभा की थी। शुक्रवार सुबह ही मोदी की रैली को लेकर धर्मशाला मंडल भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक जोधामल सराय डीपू बाजार में हुई। बैठक में मोदी की प्रस्तावित जनसभा को लेकर आगामी रणनीति तय की गई। मोदी के स्वागत की क्या रूप रेखा रहेगी इसको लेकर भी बैठक में चर्चा की।

बड़े राजनीतिक धमाके की उम्मीद थी

इससे पहले कहा जा रहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कांगड़ा रैली में भाजपा कोई बड़ा राजनीतिक धमका कर सकती है। जिस तरह पिछले दिनों कांगड़ा के कांग्रेस समर्थित विधायकों और नेताओं को भाजपा में शामिल किया गया, उसी तर्ज पर कुछ और नेताओं को भी चंबी जनसभा के मंच पर लाकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की रणनीति बनाई जा रही थी।

 

 

 

 

 यह भी पढ़े:

आज अमित शाह का सिरमौर दौरा, चुनाव के लिए थीम सॉन्ग करेंगे लॉन्च

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

करसोग में पुलिस ने 25 वर्षीय युवक से 3.39 ग्राम चिट्टा किया बरामद

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 15 /10 /2022 आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज करसोग: करसोग में नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान में पुलिस को तीन दिनों में ही दूसरी सफलता हाथ लगी है। यहां पुलिस ने गश्त के दौरान चुराग में एक 25 वर्षीय युवक […]

You May Like