आज अमित शाह का सिरमौर दौरा, चुनाव के लिए थीम सॉन्ग करेंगे लॉन्च

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:6 Minute, 13 Second

THE  NEWS WARRIOR
15 /10 /2022

सुरेश कश्यप ने किया जनसभा मैदान का निरीक्षण

सिरमौर:

हिमाचल में आज सिरमौर के सतौन में गृहमंत्री अमित शाह की हाटी अभिनंदन रैली होगी। गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने रैली के लिए मैदान का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 55 साल के लंबे संघर्ष के बाद जनजातीय का दर्जा मिलने से हाटी समुदाय के लोग बेहद खुश हैं। यह रैली ऐतिहासिक रैली होगी क्योंकि हाटी के लोग भारी संख्या में भाग लेंगे। अमित शाह की अगवानी से सिरमौर के लोगों में खुशी की लहर है। यह प्रतिष्ठित उपहार देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार एक साथ अग्रिम भूमिका में आए हैं, क्योंकि कांग्रेस ने केवल हिमाचल के लोगों को गुमराह किया है।

हिमाचल में जरूर रिवाज बदलेंगे यह निश्चित है

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं के बारे में भी सोचा है और यही कारण है कि हम एक मिशन रिपीट की ओर बढ़ रहे हैं।कश्यप ने कहा कि हम आदर्श आचार संहिता का स्वागत करते हैं और भाजपा राज्य में होने वाले आगामी आम चुनाव के लिए तैयार है।भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो 365 दिनों काम करती है। हमारे पास लाखों कार्यकर्ता हैं जो मैदान में काम कर रहे हैं और लाखों लाभार्थी हैं जिन्होंने हमें चुनाव जीतने का आशीर्वाद दिया है। हिमाचल में जरूर रिवाज बदलेंगे यह निश्चित है।

 तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन भी

हिमाचल के जिला सिरमौर के सतौन में आभार रैली को लेकर सुरक्षा एजेंसियों और अधिकारियों ने पूरा खाका तैयार कर लिया है। इस रैली में पांवटा, शिलाई,रेणुकाजी और पछाद विधानसभा क्षेत्र से हजारों लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। सतौन में जनसभा स्थल पर टेंट लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। मैदान की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर कुछ बदलाव किए गए हैं। पहले अमित शाह का हेलीकाप्टर पांवटा में उतरना था। पांवटा से सतौन 15 किलोमीटर का सफर गाड़ियों से होना था, लेकिन सुरक्षा कारणों से अब राजकीय आदर्श माध्यमिक पाठशाला सतौन के मैदान में हेलीकाप्टर उतारने की सहमति बनी है।

सिरमौर के सतौन से लॉन्च किया जाएगा चुनावी थीम सॉन्ग

यहां से नेशनल हाईवे – 707 सड़क पहाड़ी गली होते हुए लगभग दो किलोमीटर का सफर गाड़ियों से तय कर शाह 10 बजे रैली स्थल पर पहुंचेंगे। संबोधन के बाद भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में अपना चुनावी थीम सॉन्ग “हिमाचल की पुकार, फिर भाजपा सरकार” शीर्षक का जारी करने वाली है। चुनावी अभियान गीत देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा जिला सिरमौर के सतौन से लॉन्च किया जाएगा।

पंचायत प्रधान के घर अमित शाह का होगा भोजन 

जनसभा सतौन में अमित शाह को केंद्रीय हाटी समिति केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहको पारंपरिक शॉल-टोपी और डांगरा भेंट कर सम्मानित करेगी। केंद्रीय कैबिनेट से हाटी समुदाय को जनजाति का दर्जा मिलने के बाद पूरा ट्रांसगिरि इलाका बेहद उत्साहित है। इसके बाद पंचायत प्रधान के घर अमित शाह का  भोजन होगा।

प्रसिद्ध गायक उदित नारायण ने चुनावी थीम सॉन्ग को दी अपनी आवाज

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 15 अक्टूबर को सिरमौर के सतौन से भाजपा का चुनावी थीम सांग हिमाचल की पुकार फिर भाजपा सरकार लॉन्च करेंगे। भाजपा के चुनावी थीम सॉन्ग सी खास बात यह है कि इसे बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक उदित नारायण ने अपनी आवाज दी है। हिमाचल प्रदेश की जनता की भावनाओं को यह गीत व्यक्त करता है, जो देवभूमि के दो सपूतों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार को दोहराने, कल्याण और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान करता है। भाजपा इस थीम सॉन्ग के माध्यम से प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना प्रचार प्रसार करेगी जिसमें सिंगर उदित नारायण ने अपनी आवाज दी है। इस सॉन्ग के जारी होने का अब सभी को बेसब्री से इंतजार रहेगा

 

 

 

 

यह भी पढ़े:

दिवाली के बाद ही मिलेगा उपभोक्ताओं को डिपुओं में चीनी का अतिरिक्त कोटा

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोड ऑफ कंडक्ट लगने की वजह से धर्मशाला में PM नरेंद्र मोदी की रैली स्थगित

Spread the love  THE NEWS WARRIOR 15 /10 /2022  SPG अफसरों ने छोड़ा चंबी मैदान धर्मशाला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 16 अक्टूबर को धर्मशाला में प्रस्तावित चुनावी जनसभा स्थगित कर दी गई है। यह जनसभा धर्मशाला के चंबी मैदान में होनी थी। हिमाचल में कोड ऑफ कंडक्ट लग जाने की […]

You May Like