the news warrior
12 जनवरी 2023
कुमारसैन थाना के सैंज में गुरुवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई | कार में तीन व्यक्ति मौजूद थे जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई ,जबकि दो घायल हो गए हैं | घायलों का इलाज सीएच कुमारसैन में चल रहा है|
जानकारी के अनुसार आज सुबह एनएच 305 पर सैंज-लुहरी सडक़ पर सैंज नाला में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से इसमें सवार एक व्यक्ति जोगिंद्र सिंह पुत्र विजय सिंह गांव शगारचा, निचार जिला किन्नौर की मौके पर ही मौत हो गई | कार में सवार दो अन्य व्यक्ति जितेंद्र कुमार व ईश्वर सिंह निवासी शगारचा को चोटें आईं हैं | घायलों को उपचार हेतु सी एच कुमारसैन ले जाया गया है| मृतक का पोस्टमार्टम कराने हेतु सी एच कुमारसैन ले जाया गया है | पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा |
जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच कर घायलों को रेस्क्यू किया | पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे कारण तेज रफ्तार हो सकता है |