राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस विधायक की जीत के लिए घर-घर जाकर मांगे थे वोट
वर्तमान समय में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हिमाचल दौरे पर है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का हिमाचल प्रदेश से पुराना संबंध है और अब उनके हिमाचल आने से उनकी वह पुरानी यादें ताजा हो रही है। 2012 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रपति कोविंद ने हिमाचल के एक विधायक के लिए घर-घर जाकर वोट मांगे थे।
नाचन सीट के प्रभारी हुए थे नियुक्त
2012 के हिमाचल विधानसभा चुनाव में गोविंद ने एक अहम भूमिका अदा की थी नाचन सीट के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया था। इस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विनोद कुमार मैदान में थे जो कि पहली बार चुनावों में उतर रहे थे।
आपको बता दें कि चुनाव प्रचार प्रसार के द्वारा लगभग 2 हफ्ते तक गोविंद क्षेत्र की लगभग 20 पंचायतों में घर-घर जाकर वोट मांगते थे इस दौरान कार्यकर्ताओं के घर ही रुका करते थे। और इसी प्रचार-प्रसार का परिणाम था कि विधायक पद के उम्मीदवार विनोद कुमार ने जीत हासिल की। वह विधायक बने और वर्तमान समय में भी वह विधायक है।
2012 विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रसार में उनके साथी रहे बताते हैं कि गोविंद बेहद शांत स्वभाव के हैं और बिना तामझाम के अपने कार्यकर्ताओं के घर रहा करते थे।