THE NEWS WARRIOR
11 /03 /2022
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा
नियुक्ति होने एवं पदभार ग्रहण करने की अवधि तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे
पार्टी नेतृत्व की ओर से दी गई जिम्मेदारी को बखूबी निभाया
देहरादून:-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) को इस्तीफा सौंपा। श्री धामी का इस्तीफ़ा स्वीकार करते हुए राज्यपाल ने उनसे राज्य में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति होने एवं पदभार ग्रहण करने की अवधि तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है।
पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को निभाया
श्री धामी के साथ केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज,अरविंद पांडेय,यतीश्वरानंद,गणेश जोशी थे। उन्होंने कहा कि मुझे किसी पद की लालसा नहीं है। मैंने पार्टी की दी गई जिम्मेदारी को निभाया है। श्री धामी ने कहा कि मुझे खुशी है कि उत्तराखंड की देवतुल्य जनता ने हमें बहुमत दिया है। मैंने कभी किसी पद की लालसा नहीं रखी है। मैंने पार्टी नेतृत्व की ओर से दी गई जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है। आगे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसका पालन करूंगा।
ये भी पढ़े:-