महंगाई भत्‍ता बढ़ने के बाद PF ब्‍याज पर राहत, जाने अब कितना मिलेगा Interest

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 41 Second
THE NEWS WARRIOR
05/04/2022

महंगाई भत्‍ता बढ़ने के साथ कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि की अप्रैल से जून 2022 तक के लिए ब्‍याज दर जारी

उपभोक्‍ताओं की कुल जमा रकम पर ब्‍याज दर 7.1 फीसदी

GPF खाते में 5 लाख रुपये से ऊपर योगदान पर   लगेगा टैक्‍स

नई दिल्‍ली:-

सरकारी नौकरी कर रहे कर्मचारियों के लिए अच्‍छी खबर आई है। महंगाई भत्‍ता बढ़ने के साथ कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि की अप्रैल से जून 2022 तक के लिए ब्‍याज दर जारी हो गई है। राहत की बात यह है कि इसे 7.1 फीसद पर बरकरार रखा गया है। यानि अप्रैल से जून के बीच कर्मचारी GPF खाते पर 7.1 फीसद ब्‍याज पाएंगे। इसमें कोई कटौती नहीं हुई है। बता दें कि GPF खाता वह भविष्‍य निधि फंड है, जिसमें सरकार या नियोक्‍ता का योगदान नहीं होता। इसमें सिर्फ कर्मचारी ही योगदान करते हैं।

भारत सरकार में संयुक्त सचिव आशीष वच्छानी के मुताबिक वर्ष 2022-23 के दौरान सामान्य भविष्य निधि और दूसरी निधियों के उपभोक्‍ताओं की कुल जमा रकम पर ब्‍याज दर 1 अप्रैल, 2022 से 30 जून, 2022 तक 7.1% होगी। यह दर 1 अप्रैल, 2022 से लागू है। जुलाई में इसकी फिर समीक्षा की जाएगी और अगली तिमाही के लिए नई ब्‍याज दर बाद में जारी की जाएगी।

इन फंडों पर रहेगी यह ब्‍याज दर:-

1. सामान्य भविष्य निधि (केंद्रीय सेवाएं)।

2. अंशदायी भविष्य निधि (भारत)।

3. अखिल भारतीय सेवा भविष्य निधि।

4. राज्य रेलवे भविष्य निधि।

5. भामान्य भविष्य निधि (रक्षा सेवाएं)।

6. भारतीय आयुध विभाग भविष्य निधि।

7. भारतीय आयुध कारखाना कामगार भविष्य निधि।

8. भारतीय नौसेना गोदी कामगार भविष्य निधि |

9. रक्षा सेवा अधिकारी भविष्य निधि।

10. सशस्त्र सेना कार्मिक भविष्य निधि।

GPF खाते पर लगेगा टैक्‍स

टैक्‍स एक्‍सपर्ट मनीष कुमार गुप्‍ता के मुताबिक सरकारी कर्मचारियों के लिए एक और जरूरी खबर है कि अब वे GPF खाते में 5 लाख रुपये से ऊपर योगदान पर टैक्‍स के दायरे में आ जाएंगे। CBDT ने 1 अप्रैल 2022 से नया आयकर नियम लागू किया है। इसमें Employee Provident Fund और GPF खातों में योगदान को कैप किया गया है। EPF खाते में एक कारोबारी साल में 2.5 लाख रुपये से ज्‍यादा योगदान और GPF खाते में 5 लाख रुपये से ऊपर रकम कटवाने पर कर्मचारी टैक्‍स के दायरे में आएंगे। यानि ऊपर की रकम पर जो ब्‍याज मिलेगा उस पर आयकर टैक्‍स वसूलेगा।

 

 

 

 

यह भी पढ़िए………………………………….

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयास से अब ट्रैन द्वारा ऊना से अहमदाबाद तक किया जा सकेगा सफ़र

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम ठाकुर: अब एक हजार रुपये में होगा तीन साल के लिए हिम केयर कार्ड पंजीकरण

Spread the love THE NEWS WARRIOR 05/04/2022 हिम केयर कार्ड योजना में पंजीकरण के लिए अब तीन साल के लगेंगे एक हजार रुपये पहले कार्ड के तीन साल के लिए लगते थे तीन हजार रुपये कार्ड धारक परिवार पांच लाख तक करवा सकता है मुफ्त इलाज मंडी:- हिमाचल प्रदेश हिम […]

You May Like