शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्या पर विधानसभा में तीन दिन का अवकाश

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:4 Minute, 5 Second

THE NEWS WARRIOR
27 /02 /2022

तीन दिन छुट्टी अब बुधवार को सजेगा विधानसभा सत्र

सवालों के जवाब सभा पटल पर ही दो मार्च को रखे जाएं।

बजट सत्र के शेड्यूल में यह बदलाव

मुख्यमंत्री चार मार्च को विधानसभा में बजट पेश करेंगे

शिमला:-

शिवरात्रि पर्व के कारण विधानसभा के शेड्यूल में बदलाव हुआ है। शनिवार को सदन में इस बारे में उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने एक प्रस्ताव रखा कि शिवरात्रि पर्व को देखते हुए रविवार के बाद परसों 28 फरवरी सोमवार को अवकाश कर दिया जाए। मंगलवार पहली मार्च को फिर शिवरात्रि का अवकाश होगा। बुधवार दो मार्च को सुबह दस बजे विधानसभा सत्र शुरू होगा और इसमें 11 बजे के करीब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राज्यपाल अभिभाषण पर चल रही चर्चा का जवाब देंगे। इस रोज प्रश्नकाल भी स्थगित किया जाए। इसके बाद 28 फरवरी और दो मार्च का प्रश्नकाल न होने के कारण सभी सवालों के जवाब सभा पटल पर ही दो मार्च को रखे जाएं।

मुख्यमंत्री चार मार्च को पेश करेंगे बजट

इस प्रस्ताव पर विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने नेता प्रतिपक्ष की सहमति मांगी, जो उन्होंने सदन में ही दे दी। इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बहुत से विधायकों का शिवरात्रि पर्व होने के कारण यह सुझाव था। इस कारण बजट सत्र के शेड्यूल में यह बदलाव किया जा रहा है। मुख्यमंत्री चार मार्च को विधानसभा में बजट पेश करेंगे। इसके बाद विधानसभा ने दो मार्च की कार्यवाही की लिस्ट भी जारी कर दी।

सत्र सुबह दस बजे होगा शुरू

इसमें सत्र सुबह दस बजे शुरू होगा, जिसमें राज्यपाल अभिभाषण पर चर्चा की शुरुआत होगी और मुख्यमंत्री जवाब देंगे। इसके एकदम बाद नियम 130 के तहत भानुपल्ली-बिलासपुर बेरी ब्रॉडगेज रेल लाइन परियोजना के कार्यालय को बिलासपुर में स्थापित करने पर विचार करने पर चर्चा होगी। नियम 130 के तहत ही दूसरा प्रस्ताव पांच कांग्रेस विधायकों विक्रमादित्य सिंह, सुखविंदर सिंह सुक्खू, जगत सिंह नेगी, संजय अवस्थी और इंद्र दत्त लखनपाल की ओर से है। उन्होंने कहा कि शिमला स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यान्वयन में हो रही अनियमितताओं पर यह सदन विचार करे।

शिवरात्रि के उपलक्ष्याको पर मंडी जाएंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दो मार्च को अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में निकलने वाली माधव राय जी की जलेब के लिए दोपहर बाद मंडी जाएंगे। सदन की कार्यवाही में शामिल होने के बाद उनका जाने का कार्यक्रम है। मंडी जिला के अधिकांश विधायक इस जलेब का हिस्सा होंगे। डीसी मंडी अरिंदम चौधरी की ओर से शिवरात्रि का निमत्रण  सभी को दिया है। महोत्सव का समापन आठ मार्च को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर करेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुण्यतिथि विशेष : ऐसे स्वतंत्रता सेनानी जिन्हे कभी अंग्रेजी हकूमत झुका नहीं पाई

Spread the love THE NEWS WARRIOR 27 /02 /2022   23 जुलाई 1906 को मध्य प्रदेश के भाबरा गाँव में हुआ था जन्म 15 साल की उम्र में गांधी जी के असहयोग आंदोलन में गिरफ्तार होने के बाद कोर्ट में दिए गए जवाबों से हुए थे मशहूर   चंद्रशेखर आजाद का […]

You May Like