मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट: आठ मार्च को मौसम रहेगा साफ, नौ को बारिश व हिमपात की संभावना

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 24 Second
THE NEWS WARRIOR
07 /08/2022

एक बार फिर मौसम ने ली करवट

पहाड़ों में हिमपात का क्रम जारी

ठंड में हुआ इजाफ़ा 

शिमला:-

हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट बदले हुए है। रविवार से बारिश व हिमपात हो रही है। सोमवार को भी पहाड़ों व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात का क्रम जारी है, इससे एक बार फ‍िर से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कुछ स्थानों पर बारिश व हिमपात हो सकता है। आठ मार्च को मौसम साफ रहने के बाद नौ को बारिश व हिमपात की संभावना है।

रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर हुआ हिमपात 

प्रदेश में रविवार को अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहे, जबकि रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। लाहुल-स्पीति जिला प्रशासन ने फोर व्हील ड्राइव वाहनों में ही सफर करने की अपील की है। रोहतांग दर्रे सहित अटल टनल के दोनों छोर, बारालाचा, दारचा व कुंजुम दर्रे पर हिमपात हुआ। इससे बारालाचा दर्रे में बीआरओ का सड़क बहाली का कार्य भी प्रभावित हुआ है।

तापमान में आई गिरावट 

शिमला की तुलना में रविवार को सोलन और सुंदरनगर में सुबह और शाम ज्यादा ठंड रही। शिमला का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री, जबकि सोलन का 7.4 और सुंदरनगर का 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला के न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि अधिकांश क्षेत्रों में दोपहर बाद बादल छाने से तापमान में गिरावट आई है।

यह भी पढ़े – खबर का असर: द न्यूज़ वॉरियर की खबर पर खुले में कूड़ा फेकने पर हुई एफ आई आर दर्ज

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ट्रेफ़िक जाम से निपटने के लिए शिमला पुलिस ने अपनाया नया प्लान

Spread the love THE NEWS WARRIOR 07 /03/2022 जाम से परेशान शिमला की समस्या हुई हल  आम लोगों को जाम से राहत दिलवाने की पूरी तैयारी गाड़ियों को अधिकृत पार्किंग या फिर यलो लाइन पार्किंग में ही करे पार्क, नही तो कटेगे चालान शिमला:- हिमाचल की राजधानी शिमला में निजी […]

You May Like