आज मना रही बहनें भैयादूज, जाने शुभ मुहूर्त, पढ़े पूरी खबर

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 46 Second

THE  NEWS WARRIOR
26 /10 /2022

बुध देव दिन दोपहर एक बजकर 38 मिनट पर तुला राशि में करेंगे प्रवेश

हिमाचल 

आज कार्तिक शुक्ल द्वितीया को भाई दूज का त्योहार है। भाई दूज का त्योहार यमराज के कारण हुआ था, इसलिए इसे यम द्वितीया भी कहते हैं। ख्याति प्राप्त ज्योतिषी पंडित विपिन शर्मा ने बताया कि इस बार भैया दूज 26 अक्टूबर यानि आज ही मनाया जा रहा है। आज के दिन ही बुध देव दिन दोपहर एक बजकर 38 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जिसका कई राशियों पर अनुकूल प्रभाव पड़ सकता है। बहने भाइयों को तिलक दोपहर बाद ही लगा पाएंगी। उन्होंने कहा कि कल यानी 27 अक्टूबर तक भी बहने मुहूर्त को ध्यान में रखकर भाइयों को तिलक लगा सकती हैं। तिलक लगाने का अंतिम समय दोपहर 12:45 बजे रहेगा।

विजय मुहूर्त

विजय मुहूर्त दोपहर 1:57 बजे से लेकर 2:42 बजे तक रहेगा। यह समय भी तिलक लगाने के लिए बहुत शुभ है।

इन राशियों के जातकों को मिलेगा लाभ

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए बुध देव तीसरे और छठे भाव के स्वामी है। इस दौतान नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो समय उत्तम है। जो जातक सांझेदारी में व्यवसाय कर रहे हैं उनके लिए भी समय अच्छा है।

वृष राशि

वृष राशि के जातकों के लिए बुध देव दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं। धन प्राप्त करने के कई अवसर मिल सकते हैं। पुराने ऋण से भी इस दौरान निजात मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र के लिए उत्तम हो सकता है। प्रेम जीवन में रह रहे जातकों के लिए यह समय अच्छा हो सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध देव चौथे भाव में हैं। पिछली परेशानियां इस दौरान खत्म हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर आपके लिए समय अच्छा रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए बुध देव का राशि परिवर्तन लाभप्रद हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से साथ धन लाभ भी हो सकता है। घर में भी शांति का वातावरण बना रहेगा। छात्र जातको के लिए भी यह समय अनुकूल हो सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की आय बढ़ सकती है। कारोबार में मुनाफा हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे जातकों को लाभ मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में लाभ होने की संभावना है। आपसी रिश्ते भी मजबूत हो सकते हैं। इच्छाओं को पूरा करने में सफलता मिल सकती है। धर्म आदि कार्यों में भी रूचि बढ़ सकती है।

 

 

 

 

 यह भी पढ़े:

हिमाचल विधानसभा: चुनावी मैदान में 631 कैंडिडेट, कल होगी नामांकन पत्रों की छंटनी

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेपाली नागरिक बनकर रह रही चीन की महिला मंडी में गिरफ्तार

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 26 /10 /2022  6.50 लाख की नकदी और फर्जी दस्तावेज बरामद मंडी: दिल्ली के मजनू के टीला के बाद अब जोगिंद्रनगर के चौंतड़ा में तिब्बती कॉलोनी में रह रही चीन की एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में […]

You May Like