आम आदमी पार्टी से उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ने दिया इस्तीफा

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 36 Second

THE  NEWS WARRIOR
11/10 /2022

वह मंडी जिले के सदर हलके से टिकट के प्रबल दावेदार थे

मंडी:

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (आप) को एक और झटका लगा है। प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ने अपने पद व पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह मंडी जिले के सदर हलके से टिकट के प्रबल दावेदार थे। पूर्व में वह मंडी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं। आप में शामिल होने से पहले वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव थे। दीपक शर्मा पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के सिपहसालार थे।

पांच अप्रैल को मंडी के सेरी मंच से ली थी सदस्यता

कांग्रेस पार्टी में अनदेखी के चलते उन्होंने पांच अप्रैल को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर आप की सदस्यता दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन व प्रभारी दुर्गेश पाठक की उपस्थिति में ग्रहण की थी। उसी दिन मंडी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का रोड शो हुआ था। आप में शामिल होने के बाद उन्हें भले की उपाध्यक्ष का पद भी मिल गया था,लेकिन वह पूरी तरह से हाशिये पर थे। पिछले छह माह में यहां पार्टी के कई बड़े कार्यक्रम हुए। दीपक शर्मा किसी कार्यक्रम में नजर नहीं आए। बकौल दीपक शर्मा, आम आदमी पार्टी में तानाशाही है। दिल्ली से बातें थोपी जाती है। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की कोई राय नहीं ली जाती है। वह जल्द कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं। मंडी जिले के जिन बड़े चेहरों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। उन्हें ज्यादातर ने पार्टी छोड़ अन्य दलों में वापसी कर ली है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े:

ऊना: पीएम मोदी दिखाएंगे वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एरियर देने पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने किया सरकार का धन्यवाद

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 11 /10 /2022 कर्मचारी यूनियन बिलासपुर के बैठक जिलाध्यक्ष अमीचंद की अध्यक्षता में घुमारवी मे संपन्न हुई घुमारवी हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवा निर्मित सर्व कर्मचारी यूनियन बिलासपुर के बैठक जिलाध्यक्ष अमीचंद की अध्यक्षता में घुमारवी मे संपन्न हुई ।इस बैठक में सर्वसम्मति से […]

You May Like