वाटर सैस से पंजाब-हरियाणा पर नहीं पड़ेगा असर : सीएम सुक्खू

0 0
Spread the love
Read Time:4 Minute, 8 Second

 

The news warrior 

29 मार्च 2023

शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ विभिन्न द्विपक्षीय मामलों पर चर्चा की। इस दौरान वाटर सैस, ​​​​आनंदपुर साहिब से नयनादेवी रोप-वे प्रोजेक्ट, BBMB में हिमाचल की लंबित हिस्सेदारी के भुगतान और देश में उपजे राजनीतिक हालात को लेकर चर्चा की।

 

यह भी पढ़ें : बिलासपुर : पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, चारपाई पर लेटाकर पहुंचाया एम्बुलेंस तक

 

जलविद्युत परियोजनाओं पर लगाया जाएगा जल उपकर

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में जलविद्युत परियोजनाओं पर वाटर सेस सहित भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) और शानन जलविद्युत परियोजना तथा पर्यटन की विभिन्न परियोजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश द्वारा लगाया जाने वाला जल उपकर, जल पर नहीं अपितु प्रदेश में कार्यरत जलविद्युत परियोजनाओं पर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस जल उपकर से पंजाब तथा हरियाणा को कोई नुकसान नहीं होगा।

 

यह भी पढ़ें : सोलन में 5.28 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

 

एक समिति की जाएगी गठित

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल उपकर सहित विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं के विषय में समुचित विचार-विमर्श के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव तथा ऊर्जा सचिव एवं पंजाब के समकक्ष अधिकारियों की एक समिति गठित की जाएगी। यह समिति विभिन्न विषयों पर बातचीत कर मामलों को समयबद्ध निपटाएगी। समिति भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की परियोजनाओं पर भी चर्चा करेगी।

 

यह भी पढ़ें : भालू के हमले से एक व्यक्ति गंभीर घायल , कुल्लू अस्पताल से PGI चंडीगढ़ रेफर

 

रोप-वे के संबंध में भी की चर्चा

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बैठक में शानन परियोजना के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई। 110 मेगावाट की शानन परियोजना कि 99 वर्ष की लीज वर्ष 2024 में समाप्त हो रही है। बैठक में इस परियोजना के भविष्य के कार्यान्वयन के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ श्री आनंदपुर साहिब और माता नैना देवी के मध्य रोप-वे के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की।

 

इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के सूचना प्रौद्योगिकी सलाहकार गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया तथा पंजाब सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़ें : शिमला में बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय माउंटेन बाइक प्रतियोगिता में हिमाचल ने हासिल किए तीन रजत पदक

Spread the love   The news warrior  29 मार्च 2023 शिमला : राष्ट्रीय माउंटेन बाइक प्रतियोगिता हिमाचल ने  तीन रजत पदक अपने नाम किए हैं । हरियाणा के पंचकूला में 28 मार्च को आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता हरियाणा साइकिलिंग संघ की […]

You May Like