Tiranga Yatra FIR: तिरंगे के सम्मान के लिए भुगत लेंगे हजारों एफआईआर: विधायक विक्रमादित्य सिंह

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:5 Minute, 43 Second
THE NEWS WARRIOR
30/03/2022

धारा 144 के उल्‍लंघन पर विधायक विक्रमादित्‍य सिंंह सहित नौ नेताओं पर एफआइआर दर्ज

गुरपतवंत सिंह पन्नू को करारा जवाब देने के लिए निकाली गई थी तिरंगा यात्रा 

विक्रमादित्य सिंह: तिरंगे के सम्मान के लिए ऐसी भुगत लेंगे हजारों एफआईआर

शिमला:-

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने विधायक विक्रमादित्‍य सिंह सहित अन्‍य नेताओं के खिलाफ एफ.आइ.आर दर्ज की है। पुलिस ने धारा-144 तोड़कर रिज मैदान पर तिरंगा यात्रा निकालने पर यह कार्यवाही की है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व विधायक विक्रमादित्य सिंह, युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर, एनएसयूआई अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर, राहुल मैहरा, विरेंद्र बाश्टू, अमित ठाकुर, राहुल चौहान, दिनेश चोपड़ा, दीपक खुराना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने आई.पी.सी की धारा 143 व 188 के तहत मामला भी दर्ज किया है।

धारा-144 का कार्यकर्ताओं ने किया उल्लंघन

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार बीते 29 मार्च को विक्रमादित्य सिंह के नेतृत्व में विधानसभा परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। सी.टी.ओ के पास जब यात्रा पहुंची तो पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोका और कहा कि सी.टी.ओ के आगे धारा-144 लगी हुई है। यहां पर नारेबाजी करने पर प्रतिबंधित है। पुलिस की बात को अनसुना करते हुए वह रिज की ओर नारे लगाते हुए आगे बढ़ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की तीखी नोंकझोंक भी हुई। उन्होंने सिटी प्वाइंट पर बैरिकेडिंग को हटाया और कार्यकर्ता रिज की तरफ निकले। रिज पर महात्मा गांधी की प्रतिमा तक यह यात्रा निकाली गई।

गुरपतवंत सिंह पन्नू को करारा जवाब देने के लिए विधायक विक्रमादित्य सिंह के नेतृत्व में निकाली गई थी तिरंगा यात्रा 

गौरतलब है कि बीते 29 अप्रैल को शिमला के रिज मैदान पर खलिस्तानी झंडा फहराने की धमकी देने वाले सिख फार जस्टिस (एसएफजे) के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू को करारा जवाब देने के लिए विधायक विक्रमादित्य सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। प्रदेश भर से सैकड़ों कार्यकर्ता इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए थे। 1 हजार मीटर लंबा झंडा लेकर कार्यकर्ता पहुंचे थे। इसके अलावा 400 छोटे झंडे कार्यकर्ताओं के हाथों में थे। भारत माता की जय के नारे लगाते हुए कार्यकर्ता रिज मैदान पर पहुंचे थे।

कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की हुई तीखी नोंकझोंक भी 

सिटी प्वाइंट से रिज तक धारा-144 लगी रहती है। इसके आगे किसी भी तरह के प्रदर्शन, नारेबाजी करने की अनुमति नहीं है। पुलिस के जवानों ने तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं को सिटी प्वाइंट पर रोका। उन्हें कहा गया कि इसके आगे नारेबाजी की अनुमति नहीं है। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की तीखी नोंकझोंक भी हुई। उन्होंने सिटी प्वाइंट पर बैरिकेडिंग को हटाया और इसके बाद कार्यकर्ता रिज की तरफ निकले। रिज पर महात्मा गांधी की प्रतिमा तक यह यात्रा निकाली गई।

तिरंगे के सम्मान के लिए ऐसी भुगत लेंगे हजारों एफआईआर

शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा की तिरंगा फहराने पर हमारे ऊपर एफआईआर की गई हैं परंतु कोई बात नहीं हम तिरंगे के सम्मान के लिए ऐसी हजारों एफआईआरो को भुगत लेंगे।

यदुपति ठाकुर ने CMO को लगाई फटकार

युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर ने कहा की जब आंतकवादी हिमाचल को ख़ालीस्तान बनाने की धमकी देते हैं तो हिमाचल पुलिस सोयी होती है और तिरंगा यात्रा निकालने व भारत माता के नारे लगाने पर विक्रमादित्य सिंह, यदुपति ठाकुर समेत दस लोगों पर केस दर्ज किया जाता है। उन्होने कहा की CMO हिमाचल थोड़ी तो शर्म करो।

 

 

 

 

यह भी पढ़िए………………………………….

हिमाचल प्रदेश पुलिस का अनुग्रह: सोशल मीडिया पर सुरक्षित रहें, सुरक्षित ब्राउजिंग सिद्धांतों को अपनाएं

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंडी: जोगिंद्रनगर बिजली बोर्ड के स्विच यार्ड में लगी आग, घर भी आया चपेट में

Spread the love THE NEWS WARRIOR 30/03/2022 जोगिंद्रनगर में बिजली बोर्ड के स्विच यार्ड में अचानक लग गई आग स्विच यार्ड में पहले जोरदार धमाका और उसके बाद उठने लगीं आग की लपटें ट्रांसफॉर्मर जलकर राख एक घर भी आया आग की चपेट में मंडी:- मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में […]

You May Like