फूड पॉइजनिंग सबसे आम और सबसे गंभीर समस्या है- डॉ. रमेश चंद

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:10 Minute, 9 Second
THE NEWS WARRIOR
10/06/2022

Food poisoning:-

फूड पॉइजनिंग सबसे आम और सबसे गंभीर समस्या है

फूड पॉइजनिंग क्या है?

फूड पाइजनिंग पेट से संबंधित एक संक्रमण (infection) है जो कि स्टैफिलोकोकस नामक बैक्टीरिया, वायरस या अन्य जीवाणुओं के चलते हो सकता है। यह बैक्टीरिया, वायरस या अन्य जीवाणु हमारे खाने के साथ पेट में चले जाते हैं जिसकी वजह से फूड पाइजनिंग जैसी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है। खाने के अलावा गंदा पानी पीने या कोई अन्य ड्रिंक लेने की वजह से भी फूड पाइजनिंग की समस्या हो जाती है, जिसकी वजह लगातार उल्टियाँ आने जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है।

फूड पॉइजनिंग होने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं ?

अगर कोई व्यक्ति फूड पॉइजनिंग की गंभीर समस्या से जूझता है तो उसे पाचन के साथ-साथ अन्य कई शारीरिक समस्याएँ हो सकती है जो कि निम्नलिखित है :-
पेट में दर्द
पेट में मरोड़
दस्त होना
भूख न लगना
मल में खून आना
ठंड लगना और बुखार आना
लगातार सिरदर्द होना
मतली और उल्टी होना
कमजोरी (गंभीर हो सकती है)

यह भीं पढ़े:-

पढ़ाई के जुनून ने दृष्टिबाधित शालिनी को दिलाया लैपटॉप, उमंग की छात्रवृत्ति ने छात्राओं के सपनों में भरे रंग 

इन लक्षणों के अलावा फूड पॉइजनिंग गंभीर होने पर रोगी में सामान्य लक्षणों के साथ-साथ निम्नलिखित लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं :-
मुँह सुखना
गंभीर निर्जलीकरण (Dehydration) यानी पानी की गम्भीर कमी होना
पेशाब में खून आना
पेट में एसिड (Acidity) की मात्रा बढ़ना
देखने या बोलने में कठिनाई
पेशाब कम आना या पेशाब न आना
दस्त होना जो 3 दिनों से अधिक समय तक रहता है
102°F (38.9°C) से अधिक बुखार होना
पेट में असहनीय दर्द होना (सामान्यतया पेट के मध्य)
यदि आप इनमें से किसी भी लक्षण का अनुभव करते हैं, तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। हर रोगी में दुसरे रोगी से भिन्न लक्षण दिखाई दे सकते हैं, क्योंकि दुसरे रोगी में फूड पॉइजनिंग होने का कारण भिन्न हो सकता है।

फूड पॉइजनिंग होने के क्या कारण है ?

फूड पॉइजनिंग होने के सामान्य कारणों के आलावा इस गंभीर समस्या के होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं लेकिन हम इसे मुख्य तौर पर तीन हिस्सों में विभाजित कर सकते हैं, जिसमे : बैक्टीरिया,
परजीवी (Parasites)
और वायरस शामिल है।

बैक्टीरिया की वजह से होने वाली फूड पॉइजनिंग की समस्या सबसे ज्यादा गंभीर होती है।

फूड पॉइजनिंग के बाकी के कारण-

  • परजीवी (Parasites) :- फूड पॉइजनिंग पैरासाइट यानि परजीवी की वजह से भी हो सकती है, हालाँकि यह काफी दुर्लभ होता है। यह मुख्यतौर पर दूषित पानी और दूषित भोजन के जरिये हमारे पाचन तंत्र में दाखिल होता है और फिर उससे फूड पॉइजनिंग जैसी गंभीर समस्या होना शुरू हो जाती है। अगर फल और सब्जियों को ठीक से न धोया जाए तो इस फूड पॉइजनिंग के होने की आशंका ज्यादा बनी रहती है।
  • वायरस :-
    फूड पॉइजनिंग की समस्या वायरस के कारण से भी हो सकती है। रोटावायरस, एस्ट्रोवायरस, और हेपेटाइटिस ए वायरस फूड पॉइजनिंग होने के पीछे के मुख्य वायरस है। पैरासाइट की तरह यह भी फूड पॉइजनिंग का एक दुर्लभ कारण है।

यह भीं पढ़े:-

हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ का 11 दिवसीय योग शिविर 11 जून से

फूड पॉइजनिंग होने के सामान्य कारण :-

आमतौर पर फूड पॉइजनिंग की समस्या आहार से जुड़ी सफाई न रखने की वजह से होती है। मुख्य रूप से फूड पॉइजनिंग निम्नलिखित कारणों से होती है :-

  • बिना धुले हुए बर्तनों का उपयोग करने से –अगर खाना बनाने के लिए ठीक से साफ़ न हुए बर्तनों का इस्तेमाल किया जाए तो उससे भी फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है। क्योंकि ऐसे में संभव है कि कई तरह के जीव बर्तनों से गुजरे हों (उदाहरण के लिए कोकरोच)।
  • खराब डेयरी उत्पाद लेने से – अगर आप खराब डेयरी उत्पादों का सेवन करते हैं तो उससे भी फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है। इसमें बासी दही, खराब होने की कगार पर आया दूध और बटर शामिल है।
  • बिना हाथ धोए खाना बनाने या खाना लेने से –यदि आप बिना हाथ धोए खाना बनाते हैं या खाना लेते हैं तो जीवाणु खाने के साथ पेट में जा सकते हैं जिसकी वजह से फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है।
  • साफ़ पानी न लेने से – साफ़ पानी न लेने की वजह से फूड पॉइजनिंग होने की समस्या सबसे ज्यादा होती है।
    साफ़ पानी ही लें, अगर आप कुएं, तालाब या नदी से पीने का पानी लेते हैं तो आपको उसे पीने से पहले उबाल कर ठंडा करके ही उसे पीना चाहिए।
  • बिना धूली सब्जी या फल लेने से – अगर आप अपनी फल या सब्जियों को बिना ठीक से धोए आहार में शामिल करते हैं तो उससे भी आपको फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है। ऐसे में पैरासाइट आपके पाचन तंत्र में दाखिल हो सकते हैं।
  • कच्चा मांस लेने से – अगर आप मांसाहार अधिक लेते हैं तो आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि जो भी आप मांस ले रहे हैं वह पूरी तरह से पका हुआ होना चाहिए। अगर आप अधपका मांस या अंडा भी लेते हैं तो इससे आपको फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है। अक्सर कच्चे मांस में कई तरह के कीटाणु पनप रहे होते हैं।
  • कमजोर पाचन तंत्र – जिन व्यक्तियों का पाचन तंत्र कमजोर होता है उन्हें भी अक्सर फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है जो कि सासामान्यतया अपने आप ठीक हो जाती है।

यह भीं पढ़े:-

संगीत प्राध्यापकों ने किया सिग्नेचर सॉन्ग का किया निर्माण

फूड पॉइजनिंग से कैसे छुटकारा पाया जाए ?

किसी भी रोग से छुटकारा पाने का एक ही तरीका है कि आप जल्द से जल्द उसकी पहचान करें और उसका उपचार लेना शुरू करें। अगर आप फूड पॉइजनिंग से जूझ रहे हैं तो आप इसके लिए चिकित्सक से उपचार ले सकते हैं और साथ ही आप निम्नलिखित कुछ उपायों को अपना कर भी इस गंभीर समस्या से जल्द छुटकारा पा सकते हैं :-

  • ओ.आर.एस लें (ORS)– फ़ूड पॉइजनिंग के दौरान शरीर में पानी की कमी हो जाती है, इसी कमी को दूर करने के लिए समय-समय पर ओ.आर.एस लेना चाहिए। अगर रोगी को सादे पानी की जगह इसका सेवन करता है तो उसे जल्द से आराम मिल सकता है।
  • सादा भोजन लें– फ़ूड पॉइजनिंग होने का सबसे प्रमुख कारण खराब और ज्यादा मसालेदार खाना होता है। ऐसे में अगर रोगी सादा खाना लेता है तो वह जल्द हो सकता है। फूड पॉइजनिंग होने पर रोगी को तेल, मसालों और ज्यादा मिर्च से दूर ही रहना चाहिए। रोगी ऐसे में दलिया, खिचड़ी, रोटी और सादी सब्जी को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।
  • दही और छाछ का इस्तेमाल करें– अगर आप फूड पॉइजनिंग से जूझ रहे हैं तो आपको अपने आहार दही या छाछ को शामिल करना चाहिए। इससे पेट में ठंढक पहुँचती है और पेट में पानी की कमी दूर होती है।
  • सफाई का ध्यान रखें– फ़ूड पॉइजनिंग होने पर रोगी के आसपास साफ़-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि गंदगी (unhygenic conditions) फूड पॉइजनिंग होने के कारणों में से एक है। हाथ-पैरों को साफ़ करने की सफाई करने के साथ-साथ बर्तनों की सफाई का भी खास ध्यान रखें और कोई भी औषधि लेने से पहले अपने चिकत्सक की सलाह जरूर लें।

 

 

डॉ. रमेश चंद
शिमला
9418189900

 

 

यह भीं पढ़े:-

पलसोटी मन्दिर में हुई मूर्तियों की तोड़-फोड़ में आरोपी गिरफ्तार

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज धर्मशाला आएगें राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, यह रहेगा ट्रेफिक प्लान

Spread the love THE NEWS WARRIOR 10/06/2022 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 487 स्टूडेंट्स को डिग्री करेंगे प्रदान 10 जून को धर्मशाला मे रात्रि ठहराव के बाद 11 जून को वापस लौटेंगे राष्ट्रपति धर्मशाला:- आज दो दिवसीय हिमाचल के धर्मशाला जिले के दौरे पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आ रहे हैं। उनकी […]

You May Like