THE NEWS WARRIOR
21 /10 /2022
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को रोहड़ू क्षेत्र से गिरफ्तार किया
मंडी:
हिमाचल में मंडी के द्रंग के उतरशाल क्षेत्र में जीप चालक को बंधक बना लाखों रुपए की लूटपाट के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग है। जिनमें 2 पधर उपमंडल की उरला पंचायत और एक उतरशाल के टिहरी गांव का रहने वाला है।
आरोपियों को रोहड़ू क्षेत्र से किया गिरफ्तार
आरोपियों ने 15 अक्टूबर को मंडी-बजौरा वाया कमांद राजमार्ग पर कांडी के पास बजौरा के सब्जी सप्लायर सोहन लाल की जीप के चालक को गाड़ी सहित रोककर उसे जान से मारने की धमकी दी तथा सब्जी के दुकानदारों से एकत्र कर लाए गए 8 लाख 91 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए थे। जिसके बाद जीप चालक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को रोहड़ू क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने डोडरा क्वार से किया गिरफ्तार
SP मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि 15 अक्तूबर को देर शाम उक्त आरोपियों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद तीनों भाग सिंह के घर पहुंचे और 269000 वहां भाग सिंह के पिता श्यामलाल के पास छोड़ कर फरार हो गए थे। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने डोडरा क्वार से गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़े: