THE NEWS WARRIOR
22 /10 /2022
हिमाचल:
हिमाचल में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगा तारी है ज़िला क़ुल्लू की पतलीकुहल पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार उनकी एक टीम ने एक व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली और उसके पास से 710 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
नशे के खिलाफ चलाया अभियान
SP क़ुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके खिलाफ पतलीकूहल थाना में मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति की पहचान रोशन लाल निवासी वार्ड नंबर 6 क़ुल्लू के रूप में हुई है। व्यक्ति को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया है और यह चरस भी इसी अभियान के तहत पकड़ी गई है।
यह भी पढ़े: