हिमाचल से दूर कर्नाटक में बस रहा एक हिमाचल

The News Warrior
2 0
Spread the love
Read Time:4 Minute, 0 Second

 

The news warrior

26 जून 2023

बिलासपुर : हिमाचल से दूर कर्नाटक जैसे स्टेट में भी एक हिमाचल बसा हुआ है। जी, हां यहां कर्नाटक स्टेट की राजधानी बैंगलुरू में हिमाचल के लोग एक साथ मिलकर अपने कार्य के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी जुटे हुए है।

हिमाचली इन बैंगलुरू नाम से चला रहे हैं संस्था

वहीं, अगर आप हिमाचल से हैं और आईटी सीटी बैंगलुरू में कोई नौकरी या फिर किसी भी तरह से मदद चाहते हैं तो आपको घबराने की भी जरूरत नहीं है। हिमाचल से दूर बैंगलुरू में हिमाचली इन बैंगलुरू संस्था देवभूमि से आए लोगों की मदद करती है। यह संस्था के साथ वर्तमान में 200 लोग हिमाचली जुडे हुए हैं। अगर किसी भी हिमाचली युवा युवती को किसी भी तरह की मदद नौकरी, रहने व अन्य कोई भी हेल्प चाहिए तो यह संस्था उनके साथ खड़ी होती है।

 

बैंगलुरू में लिया हिमाचली धाम का जायका

आपको बता दें कि 25 जून को बैंगलुरू में इन हिमाचली लोगों द्वारा एक विशाल सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पहली बार बैगलुरू में हिमाचली धाम का जायका लिया गया। इस धाम में बिलासपुरी, कांगड़ा, मंडी, चंबा का जायका लिया गया।

 

पार्ट टाइम जॉब दिलाने में करते हैं युवाओं की मदद

इसी के साथ यह संस्था आईटी सेक्टर में विभिन्न पदों पर कार्यरत भी है। 25 जून को हुए इस आयोजन में संस्था के पदाधिकारियों ने कई विशेष निर्णय भी लिए है। जिसमें वह जल्द ही कार्य करना भी शुरू कर देंगे। संस्था में मौजूद बिलासपुर शहर से संबंध रखने वाले मंदीप सिंह लक्की ने बताया कि यह संस्था हमेशा हिमाचल के लोगों के साथ खड़ी रहती है। कर्नाटका जैसे स्टेट में सबसे ज्यादा दिक्कत भाषा की आती है। क्योंकि इस राज्य में इंग्लिश व साउथ भाषा ही बोली जाती है। ऐसे में हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य से निकले युवा युवतियों को काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में कई अन्य समस्याएं जिसमें पढ़ाई और नौकरी की भी। उन्होंने बताया कि अगर कोई हिमाचल युवा व युवती यहां पर पढ़ाई करने के लिए आते हैं तो इस संस्था के लोग उनको पार्ट टाइम नौकरी दिलवाने में भी मदद करते है।

हिमाचल के मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात

संस्था के पदाधिकारी मंदीप सिंह लक्की ने बताया कि उनकी संस्था के कुछ पदाधिकारी जल्द ही हिमाचल में आकर यहां के मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे। वहीं, अपनी संस्था के बारे में भी बताएंगे। उन्होंने हिमाचल सरकार से भी मांग की है कि इस तरह से अन्य राज्यों में भी कार्य कर रही हिमाचली संस्था को सरकार द्वारा पूरी मदद की जाए। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही एक बड़ा आयोजन भी करने का प्लान कर रहे हैं । जिसमें हिमाचल की बड़ी हस्तियों सहित नेताओं को बैंगलुरू निमंत्रण भी देंगे ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happy
Happy
80 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
20 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुलगाम मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराया एक आतंकी, एक जवान घायल

Spread the love   The news warrior 27 जून 2023 जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों के हाथ सफलता लगी है । एनकाउंटर में एक आतंकी के मारे जाने की खबर है । कश्मीर जोन पुलिस ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी ।  जिसमें बताया गया है कि […]

You May Like