राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी व मकर सक्रांति पर्व की दी बधाई

0 0
Spread the love
Read Time:1 Minute, 41 Second

 

the news warrior

12 जनवरी 2023

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी व मकर सक्रांति  पर्व की बधाई दी है| राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि यह त्यौहार लोगों के जीवन में खुशहाली व समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोहड़ी का यह त्यौहार सभी बुराईयों को समाप्त कर प्रदेशवासियों के जीवन में प्रसन्नता एवं बेहतर स्वास्थ्य लेकर आएगा|

 

वहीं  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने बधाई संदेश में सभी  प्रदेशवासियों विशेषकर बेसहारा बच्चों, महिलाओं तथा वृद्धजनों को लोहड़ी की बधाई दी| उन्होंने आशा जताई कि सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे उत्सव अनुदान से बेसहारा बच्चों, महिलाओं तथा वृद्धजनों के चेहरों पर मुस्कान आएगी और उनकी लोहड़ी भी विशेष बनेगी| उन्होंने कहा कि इस प्रकार के उत्सव जहां एक ओर परिजनों के साथ खुशियां सांझा करने का अवसर प्रदान करते हैं वहीं इनसे आपसी भाईचारा भी मजबूत होता है| मुख्यमंत्री ने कहा कि यह त्यौहार उत्सव एवं खुशियों के साथ-साथ नई फसल के आगमन का भी प्रतीक है|

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घुमारवीं में बालाजी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

Spread the love      the news warrior 12 जनवरी 2023 घुमारवीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं में बालाजी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ | इसका शुभारंभ  समाजसेवी व हिम सर्वोदय स्कूल के सहप्रबंधक कमल महाजन के द्वारा किया गया | आयोजित समिति ने  मुख्यातिथि का […]

You May Like