आम आदमी पार्टी: मंडी में रोड शो में भीड़ जुटाने की कवायद शरू, जाने कौन-कौन होगा पार्टी में शामिल 

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:4 Minute, 33 Second
THE NEWS WARRIOR
23/03/2022

आम आदमी पार्टी की मंडी मे 6 अप्रैल के रोड शो में भीड़ जुटाने की कवायद हो गई है आरंभ

नई टीम प्रदेश के बड़े मुद्दों का बारीकी से कर रही हैं अध्ययन

आप का साथ देगी युवा कांग्रेस की पूर्व टीम  

शिमला:- 

हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी बड़ा सियासी धमाका कर सकती है। मंडी में होने वाली 6 अप्रैल के रोड शो में भीड़ जुटाने की कवायद आरंभ हो गई है। आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में संगठन की नई टीम गठित की है। पार्टी कांग्रेस और भाजपा के स्थापित नेताओं, कार्यकर्ताओं पर सेंध लगाने की तैयारी कर रही है। यह सेंधमारी इसी महीने लगाई जाएगी। नई टीम अब प्रदेश के बड़े मुद्दों का बारीकी से पता लगा रही है। पार्टी द्वारा अंदरूनी कार्य पूरा हो चुका है और अब इसे अंतिम रूप प्रदान किया जा रहा हैं। आम आदमी पार्टी पूर्व आइ.ए.एस, आइ.पी.एस, पूर्व एच.ए.एस अधिकारियों से भी संपर्क साध रही है।

कौन-कौन होगा आप में शामिल 

मंडी के बल्ह से ताल्लुक रखने वाले पूर्व ए.डी.सी बी.आर कौंडल अपनी टीम के साथ आम आदमी पार्टी को ज्वाइन करेंगे। बी.आर कौंडल अभी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की हिमाचल संपर्क टोली के सदस्य और मंडी जिले के संघचालक रहे हैं। वर्तमान में  भारत तिब्बत समन्वयक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हैं। इस संघ के युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे हैं। भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच के प्रदेशाध्यक्ष भी हैं। इनकी पूरी टीम 6 अप्रैल को मंडी में आप में शामिल हो जाएगी। सूत्रों के अनुसार कौंडल, मंडी से ही संबंध रखने वाले समाजसेवी देसराज शर्मा की दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से बात हो गई है। इसके अलावा जयराम सरकार के मंत्री सहित कई पूर्व विधायक व विधायक भी आप के संपर्क में हैं।

आप के साथ के साथ जुड़ सकते हैं टैक्सी आपेरटर यूनियन के पदाधिकारी 

जानकारी के अनुसार कुल्लू मनाली टैक्सी आपरेटर यूनियन के कई पदाधिकारी टीम के साथ आप में शामिल हो सकते हैं। इंटरनेट मीडिया में एक पदाधिकारी ने रोड शो के लिए बड़ी संख्या में आपरेटरों के जुटने का दावा जताया है।

युवा कांग्रेस की पूर्व टीम भी आप के साथ 

युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनीष ठाकुर की टीम भी अब सक्रिय हो गई है। मनीष ने अपनी टीम के साथ दो दिन पहले ही दिल्ली में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। उनके साथ प्रदेश भर के 25 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस को बाय बाय कह दिया था। अब ये सब मंडी रोड शो की तैयारियों में जुट गए हैं। मनीष सिरमौर के पांवटा सीट से आप का चेहरा होंगे।

सीएम पद का चेहरा नहीं किया हैं घोषित 

आपको बता दे की अभी आप ने सीएम पद का चेहरा घोषित नहीं किया है। कौन होगा, इस बारे में पार्टी जल्द पत्ते खोल सकती है। उधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि आप मंडी में मन की पूरी कर लें, लोकतंत्र में हर दल को अपना विस्तार करने या रैली करने का हक है। उन्होंने दावा जताया कि हिमाचल में आप की सांसें फूल जाएंगी।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दो से दस अप्रैल तक होगा माँ चिंतपूर्णी चैत्र नवरात्र मेलों का आयोजन

Spread the love THE NEWS WARRIOR 23/03/2022 दो से दस अप्रैल तक होगा माँ चिंतपूर्णी  में चैत्र नवरात्र मेलों का आयोजन करीब 450 पुलिस कर्मी व गृहरक्षक सुरक्षा व्यवस्था के तहत किए जाएगे तैनात  चार सेक्टर में बांटा गया है मेला क्षेत्र को चिंतपूर्णी:- दो से दस अप्रैल तक होगा […]

You May Like