एक ही दिन सभी 68 सीटों पर रैलियां करेगी भाजपा, चुनावी शोर में अब बड़े नेता थामेंगे प्रचार की डोर

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 34 Second

THE  NEWS WARRIOR
28 /10 /2022

अमित शाह, नितिन गडकरी स्मृति ईरानी तथा योगी आदित्यनाथ समेत अन्य स्टार प्रचारक भी चुनाव प्रचार में उतरेंगे

हिमाचल :

करीब 14 सीटों पर बगावत झेल रही हिमाचल भाजपा ने 30 अक्तूबर के लिए सभी 68 सीटों पर एक साथ चुनावी रैलियां करने का फैसला किया है। भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने शिमला में यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चारों संसदीय सीटों पर रैलियां करेंगे और अमित शाह, नितिन गडकरी स्मृति ईरानी तथा योगी आदित्यनाथ समेत अन्य स्टार प्रचारक भी चुनाव प्रचार में उतरेंगे। सुरेश कश्यप ने कहा कि विधानसभा चुनावों में रिवाज बदलने के लिए प्रदेश भाजपा 30 अक्तूबर को विजय संकल्प अभियान के साथ शंखनाद करेगी। भाजपा के सभी स्टार प्रचारक 30 अक्तूबर को प्रदेश की सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में विजय संकल्प अभियान के द्वारा चुनावी शंखनाद करेंगे।

32 स्टार प्रचारक जनसभाओं को करेंगे संबोधित 

इस दिन 32 स्टार प्रचारक प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद भी तीन चुनाव क्षेत्र संभालेंगे। इस दिन चार केंद्रीय मंत्री 10 केंद्रीय नेता तीन मुख्यमंत्री और तीन ही राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री अन्य चुनाव क्षेत्रों में जाकर रैलियां करेंगे। कांग्रेस से भाजपा में आए हर्ष महाजन और पवन काजल भी दूसरे चुनाव क्षेत्रों में जाकर संबोधन करेंगे। सुरेश कश्यप ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में जयराम सरकार का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है

 

 

 

 

यह भी पढ़े:

आचार संहिता में पांच लाख अवैध नकदी बरामद, अवैध शराब के 25 मामले

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुंदरनगर: 2 किलो 28 ग्राम चरस वाल्वो बस के रैक से बरामद

Spread the love THE  NEWS  WARRIOR 28 /10 /2022 अज्ञात व्यक्ति की खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू मंडी: मंडी पुलिस के विशेष जांच दल ने एक वाल्वो बस से 2 किलो 28 ग्राम चरस बरामद की है। चरस बस के रैक में रखी हुई थी। किस व्यक्ति ने […]

You May Like