सिद्धू के इस्तीफे पर कैप्टन अमरिंदर सिंह का ट्वीट, ‘मैंने तो पहले ही कहा था’ सिद्धू स्थिर व्यक्ति नहीं है।

0 0
Spread the love
Read Time:1 Minute, 58 Second

सिद्धू के इस्तीफे पर कैप्टन अमरिंदर सिंह का ट्वीट, ‘मैंने तो पहले ही कहा था’ सिद्धू स्थिर व्यक्ति नहीं है।

 

28 सितंबर 2021

 

पंजाब कांग्रेस में घमासान अब भी जारी है और इसी क्रम में मंगलवार को पार्टी प्रधान नवजोत सिद्धू ने 72 दिन बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद कैप्टन अमरिंदर ने अपनी पहली प्रतिक्रिया ट्वीट के माध्यम से दी। उन्होंने लिखा कि मैंने तो पहले ही कहा था कि यह आदमी स्थिर नहीं है और सीमावर्ती राज्य पंजाब के लिए सिद्धू सही नहीं है।

 

कैप्टन ने सिद्धू को बताया था पंजाब की सुरक्षा के लिए खतरा

 

इससे पहले इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने परोक्ष तौर पर सिद्धू को पंजाब सूबे की सुरक्षा के लिए खतरा करार दिया था। उनका कहना है कि नवजोत सिद्धू कांग्रेस में एक आपदा की तरह हैं। कांग्रेस को उनको अध्यक्ष नहीं बनाना चाहिए था। सिद्धू पाकिस्तान सेना प्रमुख बाजवा और वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान के मित्र हैं। अगर उनको सीएम बनाया गया तो इसका विरोध करूंगा। अमरिंदर सिंह ने कहा था कि पंजाब सरहदी सूबा है, जहां सीमा पार से अस्थिरता पैदा करने के लिए हथियार भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा पाकिस्तान से ड्रग्स की खेप लगातार आ रही हैं। ऐसे में वे पंजाब की सुरक्षा के लिए लड़ते रहेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप का दावा, भाजपा तैयार चारों सीटों पर जीत दर्ज करने का किया दावा।

Spread the love भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप का दावा, भाजपा तैयार चारों सीटों पर जीत दर्ज करने का किया दावा।   शिमला, 28 सितंबर 2021     हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। प्रदेश की मंडी लोकसभा सहित जुब्बल कोटखाई, फतेहपुर और अर्की […]

You May Like