THE NEWS WARRIOR
30/12/2022
प्रधानमंत्री की माता के निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता हीराबेन मोदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वह 100 वर्ष की थीं। उन्होंने आज सुबह लगभग साढ़े तीन बजे अन्तिम सांस ली। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें इस सप्ताह के आरम्भ में अहमदाबाद के यू.एन. मेहता इंस्टीच्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती करवाया गया था।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
वही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने टूटीकंडी पार्किंग स्थल का दौरा भी किया और जगह का जायजा लिया साथ ही वहां पर सरकारी विभागों को शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि टूटीकंडी में पार्किंग काफी बड़ी है और यहां परइसका प्रयोग सही से नहीं हो रहा है और जो सरकारी विभाग किराए के भवनों में चल रहे हैं उन्हें यहां पर शिफ्ट किया जाएगा साथ ही मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा को जारी रखने की भी बात कही।
यह भी पढ़ें: