Read Time:1 Minute, 4 Second
हिमाचल : पति को आत्महत्या के लिए उकसाया, पत्नी प्रेमी संग हुई गिरफ्तार।
मंडी, 1 अक्टूबर 2021
मंडी जिला के उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत नवाही के गांव बस्थला में पति को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी महिला और एक अन्य आरोपी जो महिला का प्रेमी बताया जा रहा है, उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एसएचओ सरकाघाट राजेश कुमार ने आरोपियों को पुलिस रिमांड मिलने की पुष्टि की है। बता दें कि नबाही पंचायत में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कलह के चलते जहर निगल लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।