President Ramnath Kovind Birthday – मुख्यमंत्री जयराम समेत कई बड़े नेताओं ने दी शुभकामनाएं
शिमला– भारत के राष्ट्रपति आज अपना 76 वां जन्मदिन मना रहे हैं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का जन्म 1 अक्टूबर 1945 को कानपुर देहात के गांव परौख में हुआ था। भारत के राष्ट्रपति बनने से पहले बिहार राज्य के राज्यपाल थे। राष्ट्रपति के जन्मदिन के अवसर पर हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम समेत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत देश के कई बड़े नेताओं ने राष्ट्रपति को बधाई दी।
देवभूमि हिमाचल की ओर से माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्री रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद हमें सदैव इसी प्रकार मिलता रहे।
आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, देवी-देवताओं से यही कामना करता हूं। pic.twitter.com/txJT2vZJC4
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) October 1, 2021
हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी ट्वीट कर कहां “ देव भूमि हिमाचल की ओर से आदरणीय राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
राष्ट्रपति आदरणीय रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
उदार व्यक्तित्व के धनी राष्ट्रपति जी का कमजोर और वंचित वर्ग को समर्पित जीवन हमारे लिए प्रेरणास्पद है।आपके अनुभवों का लाभ निरंतर समाज को मिल रहा है। मैं आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना करता हूँ।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) October 1, 2021
हिमाचल से ही संबंध रखने वाले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बधाई संदेश देते हुए कहा – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उदार व्यक्तित्व के धनी राष्ट्रपति जी का कमजोर और वंचित वर्ग को समर्पित जीवन हमारे लिए प्रेरणास्पद है।
आपको बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व राष्ट्रपति भारत के 13 राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बाद 25 जुलाई 2017 को भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की थी। राष्ट्रपति बनने से पहले पेशे से दिल्ली उत्तम न्यायालय में वकालत कर चुके हैं। 1994 में उन्होंने राजनीति में कदम रखा। बीजेपी दलित मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
जन सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध, भारत के प्रथम नागरिक माननीय राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्ध व सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना करता हूं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 30, 2021