भारी जनादेश के लिए कांगड़ा के लोगों का आभारी: मुख्यमंत्री सुक्खू

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 28 Second

THE NEWS WARRIOR
03/01/2023

धर्मशाला पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का ‘जन आभार रैली’ की अध्यक्षता करने के लिए धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचने पर लोगों द्वारा उल्लास और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू भी मौजूद थे।

हर क्षेत्र का समग्र और संतुलित विकास सुनिश्चित करने पर दिया जाएगा विशेष ध्यान 
मुख्यमंत्री के रूप में 11 दिसंबर, 2022 को शपथ ग्रहण करने के उपरांत श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धर्मशाला का यह पहला दौरा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांगड़ा के लोगों द्वारा दिए गए भारी जनादेश का मैं सम्मान करता हूं और उनका सदैव आभारी रहूंगा। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि जिले के हर क्षेत्र का समग्र और संतुलित विकास सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

भारी संख्या में एकत्रित हुए थे लोग 
इस अवसर पर उन्हांेने मीडिया और जनता के साथ बातचीत भी की। अपने जनप्रिय नेता की एक झलक देखने के लिए भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे।
पुलिस लाइन से ‘जन आभार रैली’ स्थल जोरावर स्टेडियम, धर्मशाला तक हजारों की संख्या लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रो-टेम स्पीकर चंद्र कुमार, विधायकगण, जिले के अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों के आए लोग मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए उपस्थित थे।

 

यह भी पढ़ें:

हिमाचल ने तीन दिन तक शीतलहर और धुंध का अलर्ट, 7 से 9 जनवरी तक प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में होगी बर्फबारी

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की आभार रैली के हीरो रहे सुधीर शर्मा, गृह क्षेत्र में हजारों की भीड़ जुटाकर किया शक्ति प्रदर्शन

Spread the love THE NEWS WARRIOR 03/01/2023 CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की आभार रैली के हीरो रहे सुधीर शर्मा, गृह क्षेत्र में हजारों की भीड़ जुटाकर किया शक्ति प्रदर्शन धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की आभार रैली हुई। इस आभार रैली में हजारों की संख्या में […]

You May Like