हिमाचल: सुक्खू सरकार का पहला एक्शन, पूर्व बागवानी मंत्री के क्षेत्र में डिप्टी डायरेक्ट हॉर्टिकल्चर दफ्तर डिनोटिफाई, जड़ा ताला

0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 39 Second

 

 

THE  NEWS WARRIOR
20 /12/2022   

राज्य सरकार ने पूर्व जयराम सरकार द्वारा खोले गए दफ्तर को बंद करने की कर दी है शुरुआत 

हिमाचल

हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार एक्शन मोड में आ गई है। राज्य सरकार ने पूर्व जयराम सरकार द्वारा खोले गए दफ्तर को बंद करने की शुरुआत कर दी है। इसी कड़ी में सोमवार देर शाम पूर्व बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के धर्मपुर चुनाव क्षेत्र में खोले गए डिप्टी डायरेक्टर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हॉर्टिकल्चर सिद्धपुर दफ्तर पर ताला जड़ दिया गया है।

डिप्टी डायरेक्टर समेत इस दफ्तर का पूरा स्टाफ बागवानी निदेशालय शिमला बुला लिया गया है। पूरी तरह फंक्शनल दफ्तर बंद करके सुखविंदर सुक्खू सरकार ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। यह संकेत है कि आगामी दिनों में शिक्षा, स्वास्थ्य, वन, राजस्व इत्यादि विभागों के दफ्तर भी बंद किए जा सकते हैं।

राज्य सरकार ने बागवानी विभाग के इस दफ्तर को कैबिनेट के बिना ही बंद किया है, जबकि यह दफ्तर कैबिनेट की मंजूरी के बाद खोला गया था। सुक्खू सरकार ने बिना कैबिनेट के पूर्व बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के चुनाव क्षेत्र के दफ्तर में ताला जड़कर कड़ा संदेश देने का प्रयास किया है।

 अगस्त की कैबिनेट में दी गई थी मंजूरी
पूर्व जयराम सरकार ने 26 अगस्त की कैबिनेट में धर्मपुर के सिद्धपुर में डिप्टी डायरेक्टर सेंटर ऑफ हॉर्टिकल्चर एक्सीलेंस दफ्तर खोलने को मंजूरी दी थी। 27 अगस्त को इसकी नोटिफिकेशन जारी की गई। अब इसे डिनोटिफाई करने की अधिसूचना जारी की गई है। सिद्धपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोलने के बाद मंडी इकलौता ऐसा जिला बन गया था, जहां बागवानी के 2 डिप्टी डॉयरेक्टर ऑफिस हो गए थे।​​​​​​

सुक्खू सरकार ने 12 दिसंबर को निर्णय लिया
गौरतलब है कि सुक्खू सरकार ने 12 दिसंबर को निर्णय लिया था कि जयराम सरकार द्वारा बीते 9 महीने के दौरान विभिन्न दफ्तर खोलने के निर्णय को रिव्यू किया जाएगा। इसके बाद सभी विभाग 9 महीने के दौरान खोले गए दफ्तर की विस्तृत जानकारी इकट्‌ठी कर रहे हैं।

पता किया जा रहा है कि कितने दफ्तर पूरी तरह फंक्शनल हो गए हैं और कितनों की घोषणाएं कागजों में है। लिहाजा अब इन्हें बंद करने से पहले कैबिनेट में चर्चा के लिए लाया जा सकता है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े:

मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री एवं विधायकगण राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निशांत चंदेल ने “शेरे हिमाचल” व “हिमाचल कुमार” का ख़िताब किया अपने नाम

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 20 /12 /2022 18 दिसंबर 2022  को इंदौरा क्षेत्र के भटोली में हिमाचल केसरी दंगल का किया गया आयोजन  हिमाचल हिमाचल प्रदेश कुश्ती संघ द्वारा 18 दिसंबर 2022  को इंदौरा क्षेत्र के भटोली में हिमाचल केसरी दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के […]

You May Like