हिमाचल प्रदेश के इस शहर में घरों को मिलेगी अंडरग्राउंड पाइप लाइन से रसोई गैस
ऊना – हिमाचल प्रदेश समेत देशभर में दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं ऐसी स्थिति में हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के लोगों के लिए एक खुशखबरी है। प्रदेश के ऊना शहर में अब अंडर ग्राउंड पाइप लाइन से एलपीजी घरों तक पहुंचेगी। इसकी शुरुआत जल्द होने जा रही है। शहर की रक्कड़ कॉलोनी में 250 परिवारों को अगले 15 दिन के अंदर घरेलू गैस अंडरग्राउंड पाइप लाइन के जरिए पहुंचाई जाएगी। शहर से अब तक इस पाइपलाइन सर्विस के लिए एक हजार से अधिक आवेदन प्राप्त किए जा चुके हैं। शहर के अन्य भागों में भी इस सेवा को जल्द शुरू किया जाएगा।
अच्छी बात यह है कि यह गैस घरेलू गैस सिलेंडर से लगभग ₹300 सस्ते दामों पर उपलब्ध हो पाएगी। जैसे वर्तमान समय में यदि गैस सिलेंडर हजार रुपए का है तो यह गैस ₹700 में आपके घर तक पहुंचेगी। गुना शहर में यह सुविधा भारत गैस द्वारा दी जा रही है। शहर के 35 किलोमीटर के दायरे में यह पाइप लाइन बिछाई जा रही है। जिला मुख्यालय के आसपास के क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो चुका है।