THE NEWS WARRIOR
29 /07 /2022
मोहित 15 दिन पहले ही आया था अपने गांव
मंडी:-
भारतीय वायुसेना राजस्थान के बाड़मेर में भारतीय वायु सेना का मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में हिमाचल प्रदेश के पायलट की मौत हो गई। मंडी जिले के संधोल का पायलट इस विमान को उड़ा रहा था। पायलट की पहचान मोहित राणा पुत्र ओम प्रकाश राणा जो सेना से कर्नल पद से सेवानिवृत्त होने के बाद चंडीगढ़ रह रहे हैं, निवासी संधोल मंडी के रूप में हुई है। पिता सेना में कर्नल के पद से सेवानिवृत हैं।
चंडीगढ़ में ही होगा अंतिम संस्कार
वे इन दिनों चंडीगढ़ में रह रहे हैं। एस डी एम करतार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार संभवत: चंडीगढ़ में ही होगा। ऐसी सूचना है। मोहित 15 दिन पहले ही अपने गांव आया था। विमान में दो पायलट सवार थे और इस दुखद हादसे में दोनों पायलट शहीद हो गए। मिग विमान के नीचे गिरते ही इसमें आग लग गई और ये धू-धू कर जलने लगा।इनकी दुखद मृत्य पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़े:-