Read Time:2 Minute, 15 Second
The news warrior
12 जून 2023
दिल्ली : भारत का जीडीपी सोमवार को 3.75 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े पर पहुँच गई है। प्रमुख विकास संकेतक 2023 में $3.75 ट्रिलियन तक पहुंच गया है, जो 2014 में लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर था। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कार्यालय ने एक ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है ।
यह भी पढ़ें : देवर ने तेजधार हथियार से वार कर ली भाभी की जान, आरोपी गिरफ्तार
विश्व की 5 वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
उन्होंने में ट्वीट में कहा है कि “भारत की जीडीपी 2023 में 3.75 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है, जो 2014 में लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर थी। इस तरह भारत दुनिया की 10 वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से अब 5 वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। भारत को अब वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक उज्ज्वल स्थान के रूप में जाना जाता है।”
जीडीपी के मामले में ये देश हैं भारत से आगे
भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वर्तमान मूल्य के संदर्भ में 3,737 अरब डॉलर है, जो सिर्फ अमेरिका (26,854 डॉलर), चीन (19,374 अरब डॉलर), जापान (4410) और जर्मनी (4,309 अरब डॉलर) से कम है।
इन देशों से आगे भारत की जीडीपी
मौजूदा कीमतों पर भारत की जीडीपी ब्रिटेन (3,159 अरब डॉलर), फ्रांस (2,924 अरब डॉलर), कनाडा (2,089 अरब डॉलर), रूस (1,840 अरब डॉलर) और ऑस्ट्रेलिया (1,550 अरब डॉलर) से अच्छी है।