जुब्बल कोटखाई से चेतन बरागटा को टिकट मिलने पर संकट के बादल, परिवाद के पक्ष में नहीं हाईकमान
शिमला – हिमाचल प्रदेश चुनावों में जहां कांग्रेस द्वारा अपने प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए गए हैं वहीं भाजपा की तरफ से नामों को हाईकमान के पास भेजा गया है। जिसके बाद नामों पर अंतिम मुहर लग जाएगी। नवरात्रों की शुरुआत में भाजपा द्वारा प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए जाएंगे। प्रत्याशियों के नाम जारी करने से पहले जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र टिकट मिलने के संदर्भ में चर्चा में बनी हुई है।
जुब्बल कोटखाई से भाजपा की तरफ से प्रबल उम्मीदवार चेतन बरागटा को टिकट मिलने को लेकर संकट के बादल छा गए हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा हाईकमान परिवारवाद को बढ़ावा देने के पक्ष में नहीं है जिस कारण टिकट किसी अन्य प्रत्याशी को दिया जा सकता है।
जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से चेतन बरागटा के साथ नीलम सरैयक का नाम चर्चा में बना हुआ है। भाजपा आगामी उपचुनाव में कांग्रेस को परिवारवाद के मुद्दे पर घेरने की प्लानिंग में दिख रही है आपको बता दें की मंडी लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह चुनावी मैदान में उतर रही है। वही फतेहपुर से भी कांग्रेस द्वारा कांग्रेस के पूर्व विधायक व मंत्री सुजान सिंह पठानिया के बेटे भवानी पठानिया को टिकट दिया गया है।
वही जुब्बल कोटखाई से रोहित ठाकुर को टिकट देकर भी कांग्रेस ने परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। कांग्रेस द्वारा 4 में से 3 सीटों पर परिवारवाद को बढ़ावा देते हुए प्रत्याशियों के नाम जारी किए गए हैं। अब इसी मुद्दे पर भाजपा कांग्रेस को घेरने की तैयारी में है। हालांकि है जल्दी ही स्पष्ट हो जाएगा कि जुब्बल कोटखाई तथा अन्य स्थनों से भाजपा प्रत्याशी कौन होंगे।