मौसम विभाग ने आज 11 जिलों के लिए किया आरेंज अलर्ट जारी

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 23 Second
THE NEWS WARRIOR
23/05/2022

प्रदेश के ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात व कुछ स्थानों पर बारिश ने दिलाई गर्मी सेराहत

पर्यटन नगरी धर्मशाला की धौलाधार पहाडि़यों पर हुई बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश:-

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने लाहुल स्पीति को छोड़ प्रदेशभर में आज  60 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने सहित ओलावृष्टि और बारिश होने का आरेंज अलर्ट जारी किया है। यह आरेंज अलर्ट प्रदेश के 11 जिलों में जारी किया गया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट शिमला में 4.4 , सोलन में 3.4,  नाहन में 3.2, हमीरपुर में 2.8 डिग्री की गिरावट आई है।

यह भी पढ़े:-

प्राचीन ऐतिहासिक साडू मैदान बिलासपुर में छेड़ा गया स्वच्छता अभियान

गर्मी से राहत मिलने की उम्‍मीद

पर्यटन नगरी धर्मशाला की धौलाधार पहाडि़यों पर भी बर्फबारी हुई है। इस कारण तापमान में गिरावट आई है व सुबह ठंडक महसूस की गई। आज भी मौसम कड़े तेवर दिखाएगा। बारिश होने पर मैदानी इलाकों में भी गर्मी से राहत मिलने की उम्‍मीद है।

ओलावृष्टि से सेब को नुकसान

प्रदेश के ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात व कुछ स्थानों पर बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। रविवार को रोहतांग सहित चोटियों पर हिमपात हुआ। कई क्षेत्रों में बारिश भी हुई। शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सेब को नुकसान हुआ है। शिमला के नारकंडा में 5.5, हमीरपुर व मंडी में  चार-चार मिलीमीटर बारिश हुई।

यह भी पढ़े:-

पेपर लीक मामले में कांग्रेस का सिर्फ राजनीतिक लाभ लेना मकशद – मुख्यमंत्री

 

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व मुख्यमंत्री धूमल की गोल्डन जुबली पर एक जुट होगी राजनीतिक हस्तियां, सीएम भी करेगें शिरकत

Spread the love THE NEWS WARRIOR 23/05/2022 बड़ू कस्बे के निजी होटल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन राजनीतिक हस्तियां करेगी “गोल्डन जुबली” समारोह  में शिरकत बिलासपुर:- हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार और उनकी पत्नी शीला धूमल आज अपनी शादी की 50वीं सलगिरह मना रहे हैं। इस मौके […]

You May Like