काँगड़ा: ब्यास में डूबे दूसरे युवक का शव आज हुआ बरामद

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 36 Second

 THE NEWS WARRIOR
07 /10 /2022

मृतक की पहचान नैहरनपुखर के राहुल के रूप में हुई

काँगड़ा:

देहरा के पास ब्यास नदी में बुधवार को डूबे दूसरे युवक का शव भी आज बरामद कर लिया है। एनडीआएएफ की टीम ने सुबह करीब सात बजे उसे ढूंढ निकाला। मृतक की पहचान नैहरनपुखर के राहुल के रूप में हुई है। दो युवक अलग अलग जगहों पर ब्यास खड्ड में डूबे थे, एनडीआरएफ ने बीते रोज एक शव बरामद कर लिया था पर राहुल का कोई पता नहीं चल रहा था, आज सुबह राहुल का शव भी बरामद हो गया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

ब्यास में कई फुट गहरा पानी

नैहरन पुखर और इसके आसपास के इलाके के छह लड़के बुधवार बाद दोपहर किसी साथी के बर्थ डे की पार्टी मनाने ब्यास किनारे आए थे। बताया जा रहा है कि इनमें से चार लड़के नदी में नहाने उतर गए। बरसात को मौसम होने की वजह से इन दिनों ब्यास में कई फुट गहरा पानी है। नहाते समय राहुल डूबने लगा। बाकी ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पानी के अंदर चला गया। इसके बाद घबराहट में पांचों वहां से अपनी बाइकों पर नैहरनपुखर स्थित राहुल के घर पहुंचे और घटना की जानकारी दी। साहिल के पिता विजय कुमार कबाड़ का काम करते हैं। घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने सूचना दी तो पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने उसकी तलाश शुरू की। फिर एनडीआरएफ की टीमों ने जांच शुरू की

करीब 40 फुट दूर और 15 फुट गहराई में मिला शव

उधर, डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम शुक्रवार सुबह करीब छह बजे की सर्च आपरेशन में जुट गई थी। पहले बोट के जरिये पानी में प्रेशर बनाया गया। थोड़ी देर बाद शव मिल गया। शव किनारे से करीब 40 फुट दूर और 15 फुट गहराई में मिला है।

 

 

 

यह भी पढ़े:-

रामपुर में खाई में गिरी पिकअप, एक व्यक्ति की मौत, 2 की हालत गंभीर

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा

Spread the love THE NEWS WARRIOR 07 /10 /2022 10 अक्टूबर को भाजपा में होंगे शामिल आश्रय   मंडी:- पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री पंडित सुखराम के बड़े पोते आश्रय शर्मा ने कांग्रेस पार्टी से किनारा कर लिया है। उन्होंने वीरवार को हिमाचल कांग्रेस कमेटी के महासचिव पद व पार्टी की […]

You May Like