आईआरबी और गावर कंपनी को मिला पठानकोट-मंडी फोरलेन का टैंडर, 2024 तक काम पूरा करने का दिया लक्ष्य

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 52 Second
THE NEWS WARRIOR
24/05/2022

निर्माण कार्य 2024 तक पूरा करने का रखा गया है लक्ष्य

सेना को  सुविधा और पर्यटन को लगेंगे पंख

पठानकोट-मंडी फोरलेन:-

प्रदेश में बहुप्रतीक्षित फोरलेन प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। पठानकोट-मंडी नेशनल हाई-वे निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। पठानकोट-मंडी नेशनल हाई-वे का कार्य दो चरणों में पूरा होगा। चरण-1(ए) पंजाब बोर्ड से लेकर सिहुणी  तक बनेगा। वहीं चरण-2(बी) मोह से सिहुणी तक बनाया जाएगा। 2024 तक इस निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिलने के बाद इस कार्य को शुरू कर दिया गया हैं।

चरण-1(ए) के कार्य 

जानकारी के अनुसार पठानकोट-मंडी एनएच के चरण-1(ए) कार्य को 42.1 हजार करोड़ रूपए मंजूर किए गए हैं। जहां इस फोरलेन कार्य को आईआरबी कंपनी पूरा करेगी वहीं नेशनल ऑथोरिटी ऑफ इंडिया इस कार्य के रख-रखाव का कार्य देखेगी। फोरलेन कार्य के चरण-1(ए) में  एक मेजर पुल के साथ एक वाईपास और 900 मीटर फ्लाई ओवर भी बनाया जाएगा।

यह भी पढ़े:-

HPTU में बीटेक कंप्यूटर साइंस सहित अन्य कोर्स होंगे इसी सत्र से शुरू

चरण-2(बी) के कार्य 

पठानकोट-मंडी एनएच के चरण-2(बी) फोरलेन मार्ग मोह से सिहुणी तक बनाया जाएगा। इसमें दो टनलों का निर्माण किया जाएगा। पहली टनल 700 मीटर की और दूसरी 450 मीटर की होगी। इनमें आने के लिए और जाने के लिए अलग से प्रावधान होगा। यह फोरलेन 583 करोड़ की लागत से बनेगा। इस प्रोजेक्ट का कार्य गाबर कंपनी को दिया गया हैं। इसका निमार्ण कार्य पंद्रह से बीस दिनों में शरू हो जाएगा।

सेना को होगी सुविधा और पर्यटन को लगेंगे पंख

इस फोरलेन के निर्माण से जहां सेना को सुविधा होगी वहीं पर्यटन को भी पंख लगेंगे। इसके निर्माण कार्य से हिमाचल में पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़े:-
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ड्राइवर यूनियन ने 30 मई को किया हड़ताल का एलान, HRTC प्रबंधन ने मांगे मानने से किया इंकार

Spread the love THE NEWS WARRIOR 24/05/2022 29 मई की रात 12 बजे से 30 मई की रात 12 बजे तक ड्राइवर यूनियन करेगी हड़ताल प्रबंधन निदेशक ने यूनियन की सभी मांगें मानने से किया इंकार शिमला:- हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम प्रबंधन से वार्ता विफल होने के बाद ड्राइवर […]

You May Like