0
0
Read Time:1 Minute, 20 Second
THE NEWS WARRIOR
20 /12 /2022
पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी
शिमला
हिमाचल की राजधानी शिमला में शहर रामपुर के गांव झाखड़ी में सोमवार रात को पुलिस ने एक व्यक्ति से 5 लीटर अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की करवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात को SHO अपनी टीम के साथ झाखड़ी में पेट्रोलिंग पर थे। इस दौरान नवीन नामक व्यक्ति गरोड़ा गांव की तरफ से झाखड़ी जा रहा था तो पुलिस ने उसे रोक लिया।
नवीन पुलिस को देखकर घबरा गया। शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए DSP रामपुर चंद्र शेखर ने कहा कि पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी है।
यह भी पढ़े: