THE NEWS WARRIOR
04 /03 /2022
बजट में कर्मचारियों और पेंशनरों का हिस्सा बढ़ा
जबकि विकास का भाग घटा
आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया जैसे हालात
विकास निधि की राशि 2 करोड़ रुपये करने की घोषणा
शिमला :-
इस बार बजट में कर्मचारियों और पेंशनरों के हिस्से का बजट बढ़ जाएगा, जबकि विकास का भाग घट जाएगा। कर्मचारियों और पेंशनरों की यह हिस्सेदारी 60 फीसदी के आसपास रह सकती है। विकास का बजट 35 फीसदी तक घट सकता है।
आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया जैसे हालात
प्रदेश की आर्थिक स्थिति बहुत पतली है। वर्तमान सरकार पर करीब 70 हजार करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ने जा रहा है। आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया जैसे हालात हैं। कोविड ने रही-सही कसर पूरी कर दी है। केंद्र ने राजस्व घाटा अनुदान में कटौती कर दी है। जीएसटी प्रतिपूर्ति भी बंद हो रही है। सरकार को करीब 12 हजार करोड़ रुपये का सीधा नुकसान हो रहा है। ऐसे में सीमित संसाधनों के तहत बतौर वित्त मंत्री मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कैसा बजट पेश करने जा रहे हैं, इस पर सबकी नजरें हैं।
सीएम ने विकास निधि की राशि 2 करोड़ रुपये करने की घोषणा की
सीएम जयराम ठाकुर ने विधायक क्षेत्र विकास निधि की राशि 2 करोड़ रुपये करने की घोषणा की। विधायक एच्छिक निधि 10 से 12 लाख करने की घोषणा। उज्जवला और गृहिणी योजना में तीन निशुल्क सिलिंडर देने की घोषणा। विधायक क्षेत्र विकास निधि में अब रोपवे भी शामिल होगा। अभी तक पेयजल, सिंचाई, सीवरेज, सड़क, पुल ही शामिल थे। नाबार्ड से विधायक प्राथमिकता योजना से वित्तपोषण करवा सकेंगे। वर्ष 2022-23 के अंत तक 50 हज़ार एकड़ भूमि को प्राकृतिक खेती के तहत लाया जाएगा। 50 हजार किसान पंजीकृत होंगे।