latest news ! बिलासपुर के स्वदेश ठाकुर को बनाया प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:4 Minute, 5 Second

The news warrior

20 सितंबर 2023

बिलासपुर : भाजयुमो और भाजपा में विभिन्न पदों का दायित्व बखूबी निभाते आ रहे स्वदेश ठाकुर को संगठन में पदोन्नति किया गया है । बिलासपुर जिला के रहने वाले स्वदेश ठाकुर को मीडिया के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने में उनके कौशल और अनुभव के आधार पर प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

 

जिला सचिव की निभा चुके हैं जिम्मेदारी

छात्र जीवन में एबीवीपी से जुड़ने वाले स्वदेश ठाकुर वर्ष 1988-89 में बिलासपुर काॅलेज में एससीए उपाध्यक्ष चुने गए थे। युवाओं में उनकी गहरी पैठ को देखते हुए उन्हें भाजयुमो की टीम में शामिल किया गया। वह युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, सचिव और महासचिव भी रह चुके हैं। उसके बाद संगठन में पदोन्नति देकर पहले उन्हें भाजपा मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया । उसके बाद उन्हें जिला सचिव बनाया गया। वर्तमान में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कार्य कर रहे स्वदेश ठाकुर पिछले चुनाव में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। वर्ष 2017 और 2022 में बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दोनों रैलियों में उन्होंने सभा स्थल के प्रभारी का दायित्व भी बखूबी निभाया था।

 

जेपी नड्डा के मीडिया प्रभारी का निभाते हैं दायित्व

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के करीबियों में शुमार स्वदेश ठाकुर उनका मीडिया मैनेजमेंट का काम भी संभालते रहे हैं। जेपी नड्डा के भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए हिमाचल में उनके मीडिया प्रभारी का दायित्व स्वदेश ठाकुर ही निभाते हैं। मीडिया के साथ उनके मधुर और मजबूत रिश्तों के साथ ही कार्यकुशलता तथा अनुभव को देखते हुए अब उन्हें प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों की सूची में शामिल किया गया है। उन्हें भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

 

नए दायित्व को निभाएंगे ईमानदारी से

स्वदेश ठाकुर ने इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, बिलासपुर सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल, नयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा, झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल, पूर्व मंत्री राजेन्द्र गर्ग तथा जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि नए दायित्व को भी वह ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता की भावना से निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

latest news ! बिलासपुर जिला प्रशासन द्वारा तय फलों व सब्जियों के दाम, देखें

Spread the love The news warrior 20 सितंबर 2023 बिलासपुर : बिलासपुर जिला प्रशासन द्वारा प्रतिदिन जिला में फलों व सब्जियों के दाम तय किए जाते हैं । अगर आप बाजार सब्जी व फल खरीदने जा रहे हैं तो जाने से पहले फलों व सब्जियों के दामों की लिस्ट एक […]

You May Like