THE NEWS WARRIOR
04 /11 /2022
सुंदरनगर के जवाहर पार्क में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होने वाली है
मंडी:
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर के जवाहर पार्क में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होने वाली है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को जवाहर पार्क पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को जांच कर अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रैली को सफल बनाने को लेकर किए जा रहे कार्यों की फीडबैक भी ली। मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी राकेश जमवाल के साथ भी रैली को लेकर लंबी चर्चा की।
मोदी का हिमाचल प्रदेश से विशेष लगाव
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल प्रदेश से विशेष लगाव है और प्रदेश को वे अपना दूसरा घर मानते हैं। प्रदेश की जनता भी उन्हें सुनने के लिए आतुर रहती है। शनिवार को जवाहर पार्क में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी, जिसमें प्रधानमंत्री स्थानीय लोगों को संबोधित करेंगे। भाजपा सरकार ने प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं, जिसके दम पर भाजपा का मिशन रिपीट होगा और और इस बार प्रदेश में एक के बाद दूसरी सरकार आने का रिवाज बदलेगा।
वर्ष 2017 के चुनाव के दौरान भी आए थे मोदी
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पूर्व भी वर्ष 2017 के विस चुनावों के दौरान सुंदरनगर के जवाहर पार्क में रैली को संबोधित कर चुके हैं। उस दौरान भी भाजपा को प्रधानमंत्री की रैली से खासा फायदा मिला था और जिलाभर में सारी सीटें भाजपा की झोली में गई थीं। इसी तरह की उम्मीद भाजपा को इस बार भी है। देखना यह है कि प्रधानमंत्री की यह रैली भाजपा के लिए संजीवनी साबित होती है या नहीं।
यह भी पढ़े: