भारत में दुनिया के एक चौथाई टीबी मरीज, 2025 तक इस बीमारी को खत्म करने का लक्ष्‍य : अनुराग ठाकुर

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:4 Minute, 2 Second

THE NEWS WARRIOR
16 /04 /2022

भारत में ट्यूबोक्लोसिस की समस्या गहन चिंता का विषय

भारत में विश्व के एक चौथाई टीबी मरीज

पीएम मोदी ने टीबी को समाप्त करने के लिए 2025 रखा लक्ष्‍य 

कोविड महामारी के कारण मुहिम  नहीं चढ़ पाई सिरे 

भारत:-

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज हमारे सामने ट्यूबोक्लोसिस की समस्या है। एक चौथाई टीबी मरीज भारत में ही हैं। पीएम मोदी ने टीबी को समाप्त करने के लिए 2025 लक्ष्‍य रखा गया है। हिमाचल प्रदेश में हमने 2021 में ही इसे समाप्‍त करने का लक्ष्‍य लिया था। लेकिन कोविड महामारी के कारण यह मुहिम सिरे नहीं चढ़ पाई। इसे लेकर लोगों को जागरूक करें, ब्रेस्ट कैंसर भी तेजी से बढ़ रहा है। बहुत सारी महिलाएं शिकार हो रही हैं। लेकिन मेमोग्राफी की सुविधा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में नहीं थी, हमने इसमें प्रयास किया है छोटे स्तर पर शुरुआत की है।

मई का महीना महिलाओं को समर्पित

प्राथमिक जांच में हमने तीन महिलाओं में जांच में कैंसर की पहचान की। आज उनका इलाज होने के बाद वह स्वस्थ हैं। मई का महीना इस सेवा के माध्यम से केवल महिलाओं को समर्पित किया जाएगा। यानी उनकी जांच ही की जाएगी। डेंगू और मलेरिया को लेकर भी सतर्क किया। अनुराग ने कहा टीबी भी गंदगी के कारण होती है। अधिकतर बीमारियां गंदे पानी से ही फैलती हैं।

11 करोड़ शौचालय बनवाए

अनुराग ने कहा शौलालय न होने के कारण महिलाओं को कष्ट होता था। पीएम मोदी आए उन्होंने 11 करोड़ शौचालय बनवाए, जिन्‍होंने महिलाओं को इज्जत देने का काम किया है। पक्के मकान बनाकर दिए मोदी सरकार ने 65 प्रतिशत महिलाओं को लाभ दिया।

नारायण सेवा की धारणा से किया काम

नारायण सेवा की धारणा से काम किया जा रहा है। लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए खून पसीना बहाकर प्रयास संस्था ने काम किया है। इस आपदा के समय मुफ्त वैक्सीन देश की जनता को देने का काम नरेंद्र मोदी की सरकार ने स्वास्थ्य योद्धाओं के माध्यम से किया है।

अनाथ बच्चों को लिया गोद 

कुपोषण को लेकर भी कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गति नहीं मिली जबकि मोदी सरकर ने आते ही इस पर जोरदार कार्य हुआ है। देश और हिमाचल को कुपोषण मुक्त किया जाएगा। अनाथ बच्चों को गोद लिया है जिनके माता पिता नहीं है। साधना में कमी नहीं थी तो संसाधन बढ़ते गए।

अब सीधा चौका लगाया

आपदा के समय हमारी पीपीई किट्स, मास्क और ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम यहां संसदीय क्षेत्र के साथ हिमाचल में हमने किया है। संस्था की पहली से तीसरी स्थापना नहीं मना पाए कोविड खा गया अब सीधा चौका लगाया है।

 

 

 

यह भी पढ़े :-

कुटबांगड़ पेयजल योजना में हो रहे भ्रष्टाचार की हो जांच- राज कुमार कौंडल

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मट्टनसिद्ध: बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर, बाइक सवार घायल

Spread the love THE NEWS WARRIOR 16 /04/2022  मट्टनसिद्ध में बाइक व ट्रक की टक्कर, हादसे में बाइक सवार घायल घायल  हमीरपुर अस्पताल में उपचाराधीन   हमीरपुर पुलिस थाना हमीरपुर के तहत आने वाले मट्टनसिद्ध क्षेत्र में शनिवार सुबह के समय बाइक व ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार […]

You May Like