THE NEWS WARRIOR
09/03/2022
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में सोनिका ने महिला कुश्ती का जीता ख़िताब
हरियाणा में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेने वाली हैं सोनिया
विवेक ठाकुर 20 16 वर्ल्ड चेम्पियनशिप जार्जिया में कर चुके हैं भारत का प्रतिनिधित्व
बिलासपुर :-
महिलाएं आज हर क्षेत्र में मर्दों के साथ कंधे से कंधा मिला के चल रही हैं। चाहे राकेट चलाना हो या पहलवानी, हर क्षेत्र में महिलाएं कुशल हैं। इसी के चलते ठाकुर कुश्ती अकादमी चाँदपुर द्वारा लडकियों को पहलवानी के क्षेत्र में कुशल बना रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2022 कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुश्ती प्रतियोगिता में ठाकुर कुश्ती अकादमी चाँदपुर की महिला पहलवान सोनिका ने महिला कुश्ती का ख़िताब जीता वही अभिलक्षा उपविजेता रहीं। दोनों ही लडकियाँ ठाकुर कुश्ती अकादमी चाँदपुर से पशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
20 16 वर्ल्ड चेम्पियनशिप जार्जिया में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं विवेक ठाकुर
ठाकुर कुश्ती अकादमी चाँदपुर के कोच विवेक ठाकुर ने बताया की यह कुश्ती अकादमी 2019 से पहलवानों को प्रशिक्षण दे रही हैं। इस अकादमी में 35-40 पहलवान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अकादमी की खास बात यह हैं की यहाँ लडकों के साथ लडकियों को भी प्रशिक्षण दिया जाता हैं। एकेडमी के कोच विवेक ठाकुर ने बताया की अकादमी के 65-70 बच्चें हर वर्ष हिमाचल का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने बताया की उनकी अकादमी के अंडर-19 और सीनियर वर्ग के बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर टॉप -10 में शामिल हैं। विवेक ठाकुर ने बताया की वह 20 16 वर्ल्ड चेम्पियनशिप जार्जिया में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं ।
3 वर्षो से पहलवानी का कर रही हैं प्रशिक्षण प्राप्त
सोनिया के बारे में जानकारी देते हुए कोच विवेक ठाकुर ने बताया की सोनिया एक गरीब घर की बेटी हैं और पिछले 3 वर्षो से अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। सोनिया के पिता एक ट्रक डराइवर हैं। सोनिया ने लगातार सीनियर और जूनियर प्रतियोगिताओं में नेशनल लेवल पर हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होनें बतया की सोनिया 14 तारीख को हरियाणा में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेने वाली हैं। जिसके लिए वह जीतोड़ मेहनत कर रही हैं। उन्होनें बताया की हिमाचल की 10 लडकियाँ इस ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेने वाली हैं, जिनमें से 4 लडकियाँ ठाकुर कुश्ती अकादमी चाँदपुर की हैं ।
यह भी पढ़े :-………………..