प्रो.राजेश्वर सिंह चंदेल: हिमाचल में प्राकृतिक खेती अपनाने में महिलाओ की भागीदारी पुरूषों से अधिक

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 48 Second

THE NEWS WARRIOR
09 /03 /2022

तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

721 उत्कृष्ट महिला किसान और 82 खंड तकनीकी प्रबंधको ने भाग लिया

प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने खेती में महिलाओं की भूमिका और प्राकृतिक खेती के विषय पर दी जानकारी 

  1 लाख 68 हजार किसान इस खेती विधि से अपने खेतों में कर रहे हैं खेती 

सोलन:-

प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रदेश स्तरीय तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । नौणी विश्वविद्यालय में प्राकृतिक खेती से परिवार समृद्धि विषय को लेकर आयोजित इस प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रदेश भर की 721 उत्कृष्ट महिला किसान और 82 खंड तकनीकी प्रबंधक और सहायक तकनीकी प्रबंधकों ने भाग लिया।

95 हजार महिला किसान

इस मौके पर प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के कार्यकारी निदेशक प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने खेती में महिलाओं की भूमिका और प्राकृतिक खेती की जरूरत क्यों विषय पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 1 लाख 68 हजार किसान इस खेती विधि को अपने खेतों में कर रहे हैं और इसमें से 95 हजार महिला किसान हैं।

चार साल  से चल रहा हैं प्राकृतिक खेती अभियान 

प्रो. चंदेल ने बताया कि रसायनों के अंधाधुंध प्रयोग से मिट्टी की सेहत के साथ मानव स्वास्थ्य में विपरीत असर देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक खेती अभियान को चले हुए चार साल का समय हो चुका है लेकिन अभी भी कई लोग इसे जैविक खेती से जोड़ते हैं। उन्होंने बताया कि यह खेती विधि जैविक खेती विधि से पूरी तरह भिन्न है और इसमें किसान-बागवानों की बाजार पर से निर्भरता खत्म होती है।

 

ये भी पढ़े:-

स्थायी नीति बनवाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे आउटसोर्स कर्मचारी

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्रेस्ट कैंसर की उचित समय पर जाँच एवं उपचार जरूरी : अनुराग ठाकुर

Spread the love THE NEWS WARRIOR 09 /03 /2022 अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्रेस्ट कैंसर जाँच हुई शुरू महिला पुलिस जवानों को स्वयं आगें आकर इस मुहिम को सफ़ल करने के लिए प्रेरित किया  21वी सदी में इसकी जांच एवं उपचार के माध्यमों में बढ़ोतरी […]

You May Like