मुकेश अंबानी को पछाड़ते हुए गौतम अडानी बने एशिया के सबसे बड़े रईस

0 0
Spread the love
Read Time:1 Minute, 40 Second

रिलाइंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अम्बानी को पछाड़ते हुए अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी एशिया के सबसे बड़े रईस बन गए हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनर के मुताबिक अडानी की नेटवर्थ 90.1 अरब डालर पहुंच गई है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 10वें नंबर पर आ गए हैं। एशिया में उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा है। अंबानी की कुल नेटवर्थ अब 90 अरब डालर रह गई है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनर के मुताबिक अडानी की नेटवर्थ अंबानी से 10 करोड़ डालर अधिक है। अडानी को 2008 में पहली बार फोर्ब्स की लिस्ट में जगह मिली थी। तब उनकी नेटवर्थ 9.3 अरब डॉलर थी। अडानी ग्रुप की छह लिस्टेड कंपनियां हैं, जिनमें से अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में पिछले एक साल में 77 फीसदी उछाल आई है। पिछले साल अप्रैल से अब तक अडानी की नेटवर्थ करीब दोगुनी हो चुकी है। इस दौरान अंबानी की नेटवर्थ में केवल 6.5 फीसदी तेजी आई है। रिलायंस के शेयरों में गुरुवार को 1.47 फीसदी की गिरावट आई थी और 2022 में इसमें 2.3 फीसदी गिरावट आई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नहीं रहे प्रदेश के अंतिम आजाद हिंद फौज के सिपाही हीरा सिंह ठाकुर

Spread the love नहीं रहे आजाद हिंद फौज के सिपाही हीरा सिंह ठाकुर प्रदेश के एकमात्र अंतिम आजाद हिंद फ्रीडम फाइटर नहीं रहे आजाद हिंद फौज में रहे एकमात्र प्रदेश के अंतिम फ्रीडम फाइटर्स हीरा सिंह ठाकुर दुनिया को अलविदा कह गए हैं। फ्रीडम फाइटर हीरा सिंह का देहांत शनिवार […]

You May Like