THE NEWS WARRIOR
02 /11 /2022
पीने के पानी में मिलाया नशीला पदार्थ, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; आरोपी गिरफ्तार
हिमाचल के चंबा में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान गुलाम नवी निवासी चुराह के रूप मे हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
नाबालिग ने पुलिस को बताया है कि गुलाम नवी ने पिछले साल उसके साथ दोस्ती की थी। कुछ माह पूर्व आरोपी ने नाबालिग को फोन किया और कहा कि उसके सिर में दर्द हो रहा है। जिसके बाद नाबालिग उसके कमरे मे गई तो आरोपी ने उसको पीने के लिए पानी दिया। पानी पीने के बाद वह बेहोश हो गई।
आरोपी के खिलाफ 376 और 506 के तहत मामला दर्ज
अगली सुबह आरोपी ने अचेत अवस्था में उसके साथ दुष्कर्म का वीडियो दिखाया और किसी को भी इस बारे में कुछ भी बताने के लिए मना किया। धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा। जिसके बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया। दो दिन पहले जब नाबालिग उसके कमरे मे गई तो कुछ लोगों ने उसे जाते हुए देख लिया।
जिसके बाद उन्होंने नाबालिग की मां को इस बारे में अवगत किया। जिसके बाद लड़की की मां भी वहां पहुंच गई। जिसके बाद लड़की ने सारी बात अपनी मां को बता दी। जिसके बाद मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े: