हिमाचल: कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपना घोषणा पत्र किया जारी, OPS सहित एक लाख को रोजगार प्रमुखता

0 0
Spread the love
Read Time:1 Minute, 53 Second

THE  NEWS WARRIOR
05 /11 /2022

कांग्रेस ने भ्रष्‍टाचार मुक्‍त पादरर्शी प्रशासन के मुद्दे को सबसे पहले रखा है

हिमाचल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने इसे हिमाचल, ‘हिमाचलियत और हम कांग्रेस प्रतिज्ञा पत्र 2022’ नाम दिया है। कांग्रेस ने भ्रष्‍टाचार मुक्‍त पादरर्शी प्रशासन के मुद्दे को सबसे पहले रखा है। घोषणा पत्र कमेटी के अध्यक्ष कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं। कोई वादा पूरा नहीं किया है। भ्रष्टाचार बढ़ा है। 10 गारंटी पहले दी हैं। ओपीएसम बहाली और एक लाख रोजगार का पहली कैबिनेट में निर्णय लेंगे। महिलाओं को 1500 और स्टार्टअप फंड का प्रावधान किया जाएगा।

महज चुनावी घोषणा पत्र नहीं दस्तावेज

कर्नल शांडिल ने कहा सभी वर्गों की राय पर प्रतिज्ञा पत्र तैयार किया है। महंगाई कम करने का काम केंद्र सरकार का है। हम लोगों की जेब में पैसे डालने का काम करेंगे, ताकि मंहगाई का असर न हो। यह महज चुनावी घोषणा पत्र नहीं दस्तावेज है, जो हिमाचल की संस्कृति और गौरव को बना कर रखेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अनुराग ठाकुर ने चिंतपूर्णी में कांग्रेस पर कसा तंज: प्रदेश में 12 जिलों में 12 मुख्यमंत्री

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 05 /11 /2022 केंद्रीय नेतृत्व पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप हिमाचल: हिमाचल में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के नेताओं का कांग्रेस पर बयानबाजी जारी है। हिमाचल के जिला ऊना में विधानसभा क्षेत्र चिंतपूर्णी  में अनुराग ठाकुर ने जनसभा को संबोधित करते हुए एक […]

You May Like