प्रचंड गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने दो दिन आठ जिलों में बारिश का अलर्ट किया जारी

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 26 Second

THE NEWS WARRIOR
12/04/2022

हिमाचल प्रदेश में जल्‍द गर्मी से राहत मिलने के आसार

मौसम विभाग ने 13 व 14 अप्रैल को प्रदेश के कई स्थानों पर जताई हैं बारिश की संभावना

लंबे समय से बारिश नहीं होने से प्रदेश में पड़ रही है प्रचंड गर्मी

शिमला:-

हिमाचल प्रदेश में जल्‍द गर्मी से राहत मिलने वाली है। प्रदेश में लंबे सूखे के बाद अब राहत की बारिश की उम्मीद है। प्रदेश में आज से मौसम ने करवट बदल ली है। प्रदेश के अधिकतर हिस्‍सों में हलके बादल छा गए हैं। मौसम विभाग ने 13 व 14 अप्रैल को प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। आज मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस दौरान चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर व ऊना जिला में आंधी चलने के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के बीच यहां बारिश होने से गर्मी से जरूर राहत मिलेगी।

सूखे के कारण फसलें हुई प्रभावित

केलंग में 20 अप्रैल, 2012 को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और 19 साल बाद 10 अप्रैल, 2022 को सबसे अधिक 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक नाहन में चार डिग्री तक की वृद्धि हुई है और 25.1 डिग्री दर्ज किया गया है। लंबे समय से बारिश नहीं होने से प्रदेश में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। सूखे के कारण फसलें प्रभावित हुई हैं। इससे सिंचाई के लिए बारिश पर निर्भर क्षेत्रों में गेहूं सहित अन्य फसलों के उत्पादन पर असर पड़ेगा।

 

 

 

 

यह भी पढ़े………………………………..

कांगड़ा: ऑनलाइन क्रिकेट लीग में विकास ने जीते एक करोड़ रुपये, पढ़े खबर

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पहाड़ी राज्यों में बोलते सब हैं, लेकिन यहां चुनाव नहीं है आसान- राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा

Spread the love THE NEWS WARRIOR 12/04/2022 भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने किया गृह जिला ब‍िलासपुर में कार्यकर्ताओं से संवाद पहाड़ी राज्यों में सब बोलते हैं, लेकिन यहां चुनाव नहीं है आसान- राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा गोवा में आम आदमी पार्टी के लगे थे बैनर ही […]

You May Like