THE NEWS WARRIOR
19 /02 /2022
सीएम जयराम के सीने में दर्द एम्स में एडमिट
बढ़ गया था ब्लड प्रेशर
सभी कार्यक्रम रद्द
देर रात दो बार पहुंचे आईजीएमसी शिमला
शिमला:-
हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अचानक तबीयत गई। जिसके चलते उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के सीने में दर्द और ब्लड प्रेशर बढऩे की शिकायत सामने आई है। एम्स में चिकित्सकों ने उनकी सामान्य जांच करने के बाद मुख्यमंत्री को करीब दो घंटे तक वह चिकित्सकों ने निगरानी में रखा। इस दौरान मुख्यमंत्री का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ पाया गया। देर रात एक बजे चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को सामान्य बताते हुए वापसी की सलाह दे दी।
उल्लेखनीय है की मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे आईजीएमसी पहुंचे थे और चिकित्सकों द्वारा उनकी जांच की गई थी । जिसमें मुख्यमंत्री के सभी शुरुआती टेस्ट सामान्य पाए गए, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली के एम्स में जांच करवाने की सलाह दी। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर बाद शिमला से दिल्ली रवाना हो गए और एम्स में उन्हें एडमिट किया गया । हालांकि इस बीच मुख्यमंत्री ने मंडी कालेज में प्रस्तावित कार्यक्रम में ऑनलाइन हिस्सा लिया।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री की तबीयत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। मुख्यमंत्री के बीमार होने की भनक लगते ही पूरे प्रदेश भर में लोग उनकी सलामती के लिए दुआ भी करते नजर आए।