शिमला: IGMC में पर्स चोरी करते एक व्यक्ति काे रंगे हाथों किया गिरफ्तार, IGMC में चोर गिरोह सक्रिय

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 27 Second

THE  NEWS WARRIOR
03 /11 /2022

पर्ची बनवाने के लिए लाइन में खड़े व्यक्ति की जेब खंगाल रहा था

हिमाचल प्रदेश:

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल IGMC शिमला में चोर गिरोह फिर से सक्रिय हो गए हैं। अस्पताल में पर्स चोरी करते एक  व्यक्तिकाे रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उक्त आरोपी पर्ची बनाने वाली लाइन में लगे हुए मरीज की जेब से पर्स निकालने का प्रयास कर रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, कुल्लू के रहने वाले एक व्यक्ति त्रिलोक चंद ने पुलिस को बताया कि वह सुबह करीब 9 बजे IGMC शिमला में पर्ची बनाने के लिए कतार में खड़ा था। इसी बीच उसे अहसास हुआ कि कोई उसकी पेंट की जेब से पर्स निकालने का प्रयास कर रहा है। उसने पलटकर देखा तो एक शख्स ने उसकी पीछे वाली जेब से पर्स निकाल दिया था।

7,470 रुपए भी मौके पर ही  किए बरामद

शिकायतकर्ता का कहना है कि आसपास खड़े लोगों की मदद से उक्त आरोपी जिसका नाम प्रकाश निवासी को उसने पकड़ा। उससे चुराई गई रकम 7,470 रुपए भी मौके पर ही बरामद की गई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर सदर थाने में FIR नंबर 165/22 और IPC की धारा 379 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में अब आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी और उससे पूछताछ करेगी।

चोर गिरोह IGMC में सक्रिय

IGMC शिमला में पिछले काफी समय से जेब कतरों का गिरोह सक्रिय है। यहां पर आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों की जेब से पैसे चुराए जाते हैं। इस बारे में कई बार तीमारदारों ने प्रशासन को शिकायतें भी की हैं। अब पुलिस ने यहां पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मनाली: दो साल की मासूम के साथ हुआ दुष्कर्म, पुलिस ने मामला किया दर्ज

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 03 /11 /2022 जानकारी के अनुसार मासूम बच्ची बुधवार को सुबह अचानक घर से गुम हो गई मनाली:  पर्यटन नगरी मनाली में दो साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। माता […]

You May Like