शिमला की स्थिति तनावपूर्ण,कार्यकर्तााओं ने फाड़े मुख्यमंत्री के होर्डिंग्स और रूमित ठाकुर के खिलाफ की नारेबाजी

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 48 Second
THE NEWS WARRIOR
16 /03 /2022

टूटीकंडी क्रॉसिंग पर देवभूमि सवर्ण समाज संगठन के कार्यकर्तााओं का प्रदर्शन

कार्यकर्ताओं ने टूटीकंडी क्रॉसिंग के पास लगे मुख्यमंत्री के होर्डिंग फाड़े

संगठन के अध्यक्ष रूमित ठाकुर के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

शिमला:-

देवभूमि सवर्ण समाज संगठन के कार्यकर्ता शिमला में टूटीकंडी क्रॉसिंग पर प्रदर्शन कर रहे हैं। संगठन के अध्यक्ष रूमित ठाकुर ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बात करने नहीं आए तो तीन घंटे बाद शिमला के लिए कूच किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के फाड़े होर्डिंग 

देवभूमि सवर्ण समाज संगठन के कार्यकर्ताओं ने टूटीकंडी क्रॉसिंग के पास लगे मुख्यमंत्री के होर्डिंग फाड़ दिए हैं। विधानसभा के पास पुलिस ने बेरिकेड लगा दिए हैं। टालैंड से आगे ओल्ड बस स्टैंड की ओर आने वाली बसों की आवाजाही बंद कर दी गई है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर वाया कंडाघाट-जुंगा मार्ग से होते हुए शिमला पहुंचे हैं। भीड़ को देखते हुए उनका रूट बदला गया।

कार्यकर्ताओं ने रूमित ठाकुर के खिलाफ नारेबाजी

देवभूमि सवर्ण समाज संगठन के अध्यक्ष रूमित ठाकुर के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी है। रूमित ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और मौजूदा सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। रूमित ठाकुर के इस बयान पर कार्यकर्ता भड़क गए और नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए, राजनीति नहीं चलेगी। कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए हैं। रूमित कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।  फिलहाल मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

 

 

 

 

यह भी पढ़िए …………………………………………………………..

वनडे में 250 विकेट हासिल करने वाली झूलन गोस्वामी बनीं दुनिया की पहली महिला गेंदबाज 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल प्रदेश: शिक्षक महासंघ ने किया शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ सुरेश सोनी का थैंक्स

Spread the love THE NEWS WARRIOR 16 /03 /2022 शिक्षक महासंघ ने जताया, शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ सुरेश सोनी आभार शिक्षक महासंघ द्वारा कक्षा प्लस टू की डेटशीट को रिवाइज करने कि की गई थी मांग 23 मार्च से 13 अप्रैल तक होगी परीक्षाएं शिमला :- हिमाचल प्रदेश शिक्षक […]

You May Like