THE NEWS WARRIOR
07 /11/2022
चलौंठी को जाने वाले रास्ते के पास डंगा लगाया जा रहा
संजौली:
संजौली में डंगा गिरने से तीन लोगों को चोटें आई है। चोटिल लोगों को आईजीएमसी उपचार के लिए ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक चलौंठी को जाने वाले रास्ते के पास डंगा लगाया जा रहा है। दोपहर के समय अचानक ये डंगा गिर गया। सारा मलबा और पत्थर सड़क पर आ गए। यहां पर कुछ लोग खड़े थे, इसी बीच तीन लोग इसकी चपेट में आ गए।
वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस के जवान मौके पर पहुंचें और रेस्कयू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को आईजीएमसी ले जाया गया है। फिलहाल घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।
अचानक से पत्थर और मलबा गिरने लगा
यहां पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी रवि कुमार ने कहा कि वह अपनी दुकान पर बैठा था। इसी बीच ऊपर से पत्थर और मलबा गिरने लगे। संजौली की मुख्य सड़क पर लोग खड़े थे। जब तक लोग संभलते तब तक पत्थर और मलबा उनके ऊपर आ गया। गनीमत ये रही कि बड़ी चट्टानें सड़क पर नहीं आई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। उनका कहना है कि जब डंगें लगाने का काम किया जा रहा था तो सुरक्षा मानकों को पूरा क्यों नहीं किया गया।
यह भी पढ़े: