सिरमौर: ट्रैक्टर और बाइक के बीच भिड़ंत, चालक की मौत, युवक घायल

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 7 Second

HE  NEWS  WARRIOR
24 /12 /2022

घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया

सिरमौर

हिमाचल के सिरमौर स्थित पांवटा साहिब-डाक पत्थर मार्ग पर गोरखूवाला के पास ट्रैक्टर और बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरा घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। जबकि घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल पहुंचने पर युवक ने तोड़ा दम
पुलिस के अनुसार कल रात एक ट्रैक्टर पुरुवाला से मानपुर देवड़ा की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर गोरखूवाला के पास पहुंचा तो अचानक दूसरी दिशा से आई बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। दोनों युवक बाइक से नीचे गिर गए। इसके बाद लोगों की सहायता से दोनों को सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन एक युवक ने दम तोड़ दिया।

लापरवाही से बाइक चला रहा था मृतक
बाइक को अजय चला रहा था व योगेश पीछे बैठा था। दोनों गांव नवादा के हैं। सिविल अस्पताल में डॉक्टर ने अजय पुत्र शिव कुमार निवासी नवादा को मृत घोषित कर दिया। जबकि, योगेश घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि बाइक चालक तेज रफ्तार व लापरवाही से बाइक चला रहा था। DSP रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

 

 

 

यह भी पढ़े:

शिमला: फायर कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, 31 दिसंबर तक ड्यूटी पर हाजिर रहने के आदेश

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुल्लू में 600 ग्राम नशा के चरस तस्कर गिरफ्तार, ANTF ने खरौटल के पास नाका लगाकर की कार्रवाई

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 24 /12 /2022 युवक की शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके कब्जे से चरस बरामद हुई कुल्लू: हिमाचल के कुल्लू स्थित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने एक युवक को चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। ANTF की टीम […]

You May Like