मुख्यमंत्री ने आईपीएस अधिकारी एस.आर. राणा के निधन पर शोक व्यक्त किया

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 9 Second

THE NEWS WARRIOR
03/01/2023

मुख्यमंत्री ने आईपीएस अधिकारी एस.आर. राणा के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एस.आर. राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। एस. आर. राणा का आज कांगड़ा जिला स्थित जोरावर स्टेडियम धर्मशाला में आयोजित आभार रैली में ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह भारतीय आरक्षित वाहिनी जंगलबेरी में कमांडेंट के पद पर तैनात थे।

मुख्यमंत्री ने जोनल अस्पताल धर्मशाला का दौरा किया और श्री राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने इस दुःखद घटना से शोकाकुल एस. आर. राणा की धर्मपत्नी, पुत्र एवं परिवार के अन्य सदस्यों से गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार एस. आर. राणा के परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार श्री राणा के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।
इस अवसर पर विभिन्न विधायक, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।

 

यह भी पढ़ें:

CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की आभार रैली के हीरो रहे सुधीर शर्मा, गृह क्षेत्र में हजारों की भीड़ जुटाकर किया शक्ति प्रदर्शन

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

RS बाली की अगुवाई में मुख्यमंत्री सुक्खू का जोरदार स्वागत

Spread the love THE NEWS WARRIOR 03/01/20223 सिद्धपुर में लगा कांग्रेस कार्यकर्ता जमावड़ा हिमाचल प्रदेश मे कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की आभार रैली आज धर्मशाला में होने जा रही है. वहीं, जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां विधानसभा से कांग्रेस विधायक एवं […]

You May Like