आज हनुमानघाट में होगा पंडित सुखराम का अंतिम संस्कार

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 27 Second
THE NEWS WARRIOR
12/05/2022

अंतिम दर्शन के लिए ऐतिहासिक सेरी मंच पर रखा जाएगा सुखराम का पार्थिव शरीर

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

मंडी:-

आज मंडी में पंडित सुखराम का अंतिम संस्कार होगा। उनका पार्थिव शरीर मंडी पहुंच गया है।  वहीं,  सुबह 11 बजे पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मंडी शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर रखा जाएगा।  जिसके बाद हनुमानघाट स्थित श्मशानघाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बड़े नेताओं के पहुंचने की उम्मीद

पंडित सुखराम के अंतिम संस्कार में सीएम जयराम सहित भाजपा और कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के पहुंचने की उम्मीद है। अंतिम संस्कार को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।  अंतिम संस्कार को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।  आपको बता दें कि अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पंडित सुखराम के बेटे अनिल शर्मा ने कहा कि आयुष शर्मा आज रात को मंडी पहुंचेंगे, जबकि उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता खान और अन्य लोग गुरुवार सुबह मंडी पहुंचें।

यह भी पढ़े :-

मुख्यमंत्री ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री पण्डित सुख राम के निधन पर जताया शोक

दिल का दौरा पड़ने से हुई 

आपको बता दे की बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का निधन हो गया था। दिल्ली स्थित एम्स में पंडित सुखराम ने अंतिम सांस ली।  बीती रात को पंडित सुखराम को फिर से दिल का दौरा पड़ा, जिस कारण उनका देहांत हो गया।  इससे पहले 9 मई को भी उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था।

4 मई को हुआ था ब्रेन स्ट्रोक

पंडित सुखराम को 4 मई को मनाली में ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उन्हें जोनल अस्पताल मंडी में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था।  7 मई सुबह 9:30 बजे पंडित सुखराम को बेहतर इलाज के लिए राज्य सरकार के हेलीकॉप्टर के माध्यम से दिल्ली ले जाया गया था। जहां एम्स में पंडित सुखराम भर्ती थे। पंडित सुखराम 95 वर्ष के थे।  काफी लंबे समय तक उन्होंने देश-प्रदेश की राजनीति में अपना सक्रिय योगदान दिया है।

 

 

 

यह भी पढ़े :-

जयराम ठाकुर ने पीएम मोदी को दिया हिमाचल आने का न्‍योता

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस भर्ती प्रक्रिया के चेयरमैन आईपीएस जेपी सिंह का राज्य सरकार ने किया तबादला

Spread the love THE NEWS WARRIOR 12/05/2022 चेयरमैन के तबादले से शक के घेरे महकमा सिविल सर्विसिज बोर्ड की सिफारिश पर राज्य सरकार ने किया तबादला शिमला:- हिमाचल में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में एक और बड़ा घटनाक्रम पेश आया है। राज्य सरकार ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया के मुखिया […]